मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गीतों की रही धूम, लाल सिंह ठाकुर व जीवन बड़ाळ ने बांधा समां।


 

फ्रंट पेज न्यूज़, (राजीव बग्गा) बंजार।


जिला स्तरीय बंजार मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से लोक संस्कृति और पहाड़ी संगीत के नाम रही। इस अवसर पर प्रसिद्ध लोक गायक लाल सिंह ठाकुर एवं जीवन बड़ाळ ने अपने शानदार गीतों से दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में मेला कमेटी के पदाधिकारी, कारकून, देवता कमेटियों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ लाल सिंह ठाकुर ने देवता श्रृंगा ऋषि महाराज की वंदना से किया।

इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक पहाड़ी और फिल्मी गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

उन्होंने “बेटी पढ़ाओ बेटी लिखाणी”, “शराब का नशा”, “आसा लगा तेरे दांत रा चावा”, “बबली प्यारी”, “तेरा मेरा प्यार अढ़िए” सहित कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। वहीं फिल्मी गीत “मैं जट यमला पगला दीवाना” और “मस्ती भरी रात” पर दर्शक देर तक झूमते रहे।


कार्यक्रम के दौरान “लाल चिड़िए” जैसे लोकप्रिय पहाड़ी गीतों ने भी खूब समां बांधा। उपस्थित मुख्य अतिथि, मेला कमेटी के सदस्य और दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।


वहीं लोक गायक जीवन बड़ाळ ने भी पहाड़ी, पंजाबी और फिल्मी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने “देऊआ श्रृंगा ऋषिया तेरी जय-जयकारा”, “मेला लगा हो तेरे ग्राम”, “सैज हमारा होटल” जैसे गीत प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह रंगीन बना दिया।


इसके अतिरिक्त कोटखाई के अंकुश ने महासू गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। अन्य कलाकारों ने भी पहाड़ी, पंजाबी और फिल्मी गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में रंग जमाया।

इस दौरान स्कूली छात्रों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।


कार्यक्रम में मेला कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, भोपाल ठाकुर, टेढ़ी सिंह, देवता कमेटियों के सदस्य, थाना प्रभारी बंजार, पुलिस जवान तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



दूसरी सांस्कृतिक संध्या में उमड़ी भारी भीड़
दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोगों ने देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया। स्टार कलाकारों के साथ-साथ अन्य स्थानीय कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

मेला कमेटी के पदाधिकारियों और मुख्य अतिथि ने भी कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page