मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

विश्व पर्यावरण दिवस पर राधे-राधे वेटरनरी फार्मासिस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित।


फ्रंट पेज न्यूज़,रिवाड़ी (आनी)


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राधे-राधे वेटरनरी फार्मासिस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, रिवाड़ी (कुल्लू) में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान में चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें वेटरनरी फार्मासिस्ट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और बेजुबान पशु-पक्षियों की सुरक्षा का संदेश दिया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक चार्ट तैयार किए। चार्ट्स में ग्लोबल वार्मिंग, वृक्षों का महत्व, प्लास्टिक प्रदूषण, जल संरक्षण तथा पशु-पक्षियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली ढंग से चित्रित किया गया।

विज्ञापन

विद्यार्थियों ने अपने कार्यों के माध्यम से यह संदेश दिया कि स्वस्थ पर्यावरण केवल मानव जीवन के लिए ही नहीं, बल्कि पशुधन और वन्य जीवों के अस्तित्व के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान संस्थान की समन्वयक डॉ. निशु चौहान ने विद्यार्थियों को विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एक वेटरनरी फार्मासिस्ट की जिम्मेदारी केवल पशुओं के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि उस पर्यावरण के संरक्षण से भी जुड़ी है जिसमें पशु और मानव दोनों जीवन व्यतीत करते हैं।

विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए प्रकृति और पशुधन के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर संस्थान की निदेशक सरोज शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चार्ट्स की सराहना करते हुए कहा कि युवा वर्ग अपनी रचनात्मक सोच और सकारात्मक प्रयासों से समाज में सार्थक परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम की सफलता में संस्थान के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट चार्ट तैयार करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों एवं स्टाफ ने संस्थान परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दूरदराज़ गांवों तक पहुंच रहा टीबी उन्मूलन अभियान, घर-द्वार पर निःशुल्क एक्स-रे सुविधा।

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली।

आंचल पेंशनर संघ बंजार इकाई के सैंज खंड ने 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों का किया सम्मान।

लाहुल एचआरटीसी एम्प्लॉयीज कोआपरेटिव कैंटीन सोसाइटी के चुनाव संपन्न, शिव लाल सर्वसम्मति से बने प्रधान।

राज्यपाल ने लोक गायक इंद्रजीत सिंह को किया सम्मानित, हिमाचली लोक संस्कृति के संरक्षण में योगदान की सराहना।

बंजार में जनगणना-2027 प्रशिक्षण शिविर शुरू, 102 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक संभालेंगे जिम्मेदारी; डिजिटल व्यवस्था बनी चुनौती।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page