मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

लाहुल एचआरटीसी एम्प्लॉयीज कोआपरेटिव कैंटीन सोसाइटी के चुनाव संपन्न, शिव लाल सर्वसम्मति से बने प्रधान।


फ्रंट पेज न्यूज़,केलांग।


लाहुल मुख्यालय केलांग में गुरुवार को ‘दी लाहुल एचआरटीसी एम्प्लॉयीज कोआपरेटिव कैंटीन सोसाइटी लिमिटेड’ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एचआरटीसी के सेवानिवृत्त मुख्य निरीक्षक अमर चंद ने की। इस दौरान सोसाइटी की कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न करवाए गए, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सोसाइटी की कार्यकारिणी का चुनाव लगभग पांच वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी।

विज्ञापन


चुनाव परिणामों के अनुसार शिव लाल (परिचालक) को सोसाइटी का प्रधान चुना गया, जबकि छेरिंग दोरजे (सेवानिवृत्त फोरमैन) को उप प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। राम लाल (परिचालक) को सचिव तथा भोला राम (उप निरीक्षक) को कोषाध्यक्ष चुना गया।

विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सोहन लाल (सेवानिवृत्त उप निरीक्षक), राम सिंह (परिचालक) और रघुवीर सिंह (परिचालक) को कार्यकारिणी के एग्जीक्यूटिव सदस्यों के रूप में चुना गया।
बैठक में नवगठित कार्यकारिणी के समक्ष सोसाइटी के सुचारू संचालन, सदस्यों के हितों की रक्षा तथा भविष्य में कैंटीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने सोसाइटी की गतिविधियों को पारदर्शी, उत्तरदायी और सदस्य हितैषी बनाने पर बल दिया।

विज्ञापन


नवनिर्वाचित प्रधान शिव लाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सोसाइटी के विकास, सदस्यों की सुविधाओं में वृद्धि तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन


बैठक में मंगल मनेपा, अमर चंद, प्रेम सिंह, इंद्रदेव, शिव लाल, प्रकाश चंद, रमेश कुमार, पदमा अंग्याल, राम लाल, भोला राम, रघुवीर सिंह, सोहन लाल, परमानंद, छेरिंग दोरजे, हीरा देवी और देवी रूप सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सोसाइटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

You cannot copy content of this page