मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

आंचल पेंशनर संघ बंजार इकाई के सैंज खंड ने 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों का किया सम्मान।



टोपी, मफलर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर दीर्घायु पेंशनरों के योगदान को सराहा, दो नए सदस्यों ने ग्रहण की सदस्यता


फ्रंट पेज न्यूज़,सैंज/बंजार।


आंचल पेंशनर संघ बंजार इकाई द्वारा सैंज खंड में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्ति के पश्चात 80 वर्ष से अधिक आयु प्राप्त कर चुके वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव, समाज के प्रति उनके योगदान तथा उनके प्रेरणादायक जीवन को सम्मान देना था।

विज्ञापन

समारोह में 92 वर्षीय नंद लाल ठाकुर, 87 वर्षीय पृथी सिंह चौहान, 85 वर्षीय वीर सिंह, 83 वर्षीय गुरदेव सिंह, 82 वर्षीय लूदर चंद तथा 81 वर्षीय किशन वजीर सहित अन्य वरिष्ठ पेंशनरों को टोपी, मफलर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जय सिंह महंत को भी विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ पेंशनर समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन मूल्यों से नई पीढ़ी को दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह बुजुर्गों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

विज्ञापन


बैठक में संघ की गतिविधियों तथा पेंशनरों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में सुरेश भारद्वाज, मेघ सिंह, फतेह सिंह ठाकुर, जंगवीर मियां, मोहन शास्त्री सहित अनेक पेंशनर सदस्य उपस्थित रहे।
इस दौरान सेवानिवृत्त सीएचटी दिलीप ठाकुर तथा सुभाष भारद्वाज डी पी ने आंचल पेंशनर संघ की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन

बैठक में जलपान का प्रबंध स्वर्गीय तृप्त वैद्या के परिवार जनों ने किया।संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में सभी सम्मानित पेंशनरों, अतिथियों और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

26 जून को कुल्लू में होगा हिमाचल प्रदेश पेंशनभोगी संघ का महाधिवेशन, लंबित वित्तीय देनदारियों पर बनेगी रणनीति।

राई नाग मंदिर पुनर्निर्माण के लिए ₹50 हजार की सहायता, दर्शन ठाकुर ने किया शाकटी गांव का दौरा।

राज्यपाल ने लोक गायक इंद्रजीत सिंह को किया सम्मानित, हिमाचली लोक संस्कृति के संरक्षण में योगदान की सराहना।

बंजार में जनगणना-2027 प्रशिक्षण शिविर शुरू, 102 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक संभालेंगे जिम्मेदारी; डिजिटल व्यवस्था बनी चुनौती।

एनएच-305 के तारकोल कार्यों की समीक्षा के लिए 9 जून को होगी अहम बैठक।

बंजार में भाजपा का बढ़ता वर्चस्व, पंचायत चुनाव परिणामों ने बदले राजनीतिक समीकरण।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page