मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार में जनगणना-2027 प्रशिक्षण शिविर शुरू, 102 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक संभालेंगे जिम्मेदारी; डिजिटल व्यवस्था बनी चुनौती।


फ्रंटपेज न्यूज़,बंजार कुल्लू।


जनगणना-2027 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तहसील बंजार में प्रगणकों (Enumerators) और पर्यवेक्षकों (Supervisors) के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 जून से 5 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारियों को आधुनिक डिजिटल प्रणाली और जनगणना की विभिन्न प्रक्रियाओं का विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता चार्ज अधिकारी  तहसीलदार बंजार नीरज कुमार शर्मा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 87 प्रगणक तथा 15 पर्यवेक्षक भाग ले रहे हैं। जनगणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न करने के लिए तहसील बंजार में कुल 102 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक फील्ड में तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को डिजिटल एप्लीकेशन, डेटा संग्रहण, ऑनलाइन प्रविष्टि, घर-घर सर्वेक्षण, स्वयं गणना (Self-Enumeration) तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। जनगणना-2027 को पूर्णतः तकनीक आधारित बनाने की दिशा में अधिकांश कार्य मोबाइल एप और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किए जा रहे हैं।


हालांकि डिजिटल व्यवस्था के साथ कुछ व्यावहारिक चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कई कर्मचारियों ने बताया कि उनके पास पुराने संस्करण (Old Version) के स्मार्टफोन हैं, जिनमें जनगणना से संबंधित नवीनतम एप्लीकेशन सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रही हैं।

एप के बेहतर संचालन के लिए अपेक्षाकृत नए एंड्रॉयड संस्करण और अद्यतन स्मार्टफोन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसके चलते कुछ कर्मचारियों को जनगणना कार्य के लिए नए मोबाइल फोन खरीदने पड़ रहे हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।

विज्ञापन


तहसीलदार नीरज कुमार शर्मा ने आम जनता से भी जनगणना-2027 में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा डिजिटल जनगणना को बढ़ावा देने के तहत नागरिक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्वयं भी अपनी गणना कर सकते हैं।

विज्ञापन

स्वयं गणना (Self-Enumeration) की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर मोबाइल के माध्यम से अपनी गणना प्रक्रिया पूरी करें, ताकि जनगणना कार्य को अधिक सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न किया जा सके। प्रशासन का मानना है कि नागरिकों के सहयोग और प्रशिक्षित कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से जनगणना-2027 का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

You cannot copy content of this page