मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

पहलाज निहलानी के निधन पर कंगना रनौत ने जताया शोक, कहा- भारतीय सिनेमा ने खोया एक समर्पित निर्माता

फ्रंट पेज न्यूज डेस्क (मुंबई)

जाने-माने बॉलीवुड फिल्म निर्माता और सेंसर बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका निधन मुंबई के नानावटी अस्पताल में लीवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों के कारण हुआ।

वे पिछले कुछ महीनों से काफी बीमार चल रहे थे और उन्हें लीवर सिरोसिस (Liver Cirrhosis) जैसी गंभीर बीमारी थी। स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया। [

उनका अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट (Santacruz Hindu Crematorium) में पूरे सम्मान के साथ किया गया।

इस दुखद खबर के बाद से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन और परिवार को सांत्वना देने के लिए गोविंदा, फरहान अख्तर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा जैसी कई बड़ी हस्तियां उनके घर पहुंचीं।

पहलाज निहलानी ने 1980 और 1990 के दशक में ‘शोला और शबनम’, ‘आंखें’, ‘अंदाज़’ और ‘रंगीला राजा’ जैसी कई बेहतरीन कमर्शियल फिल्मों का निर्माण किया था।

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद एवंअभिनेत्री कंगना रनौत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि

वे 2015 से 2017 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष रहे थे और अपने सख्त सेंसरशिप फैसलों को लेकर काफी चर्चा में रहे।
“पहलाज निहलानी जी के निधन की खबर से बेहद दुख हुआ। उन्होंने भारतीय सिनेमा को अपना जीवन समर्पित किया और अनगिनत कलाकारों का मार्गदर्शन किया। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

You cannot copy content of this page