मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

भारतीय व्यापार मंडल का समारोह 10 को नादौन में, प्रदेशभर से जुटेंगे व्यापारी प्रतिनिधि।


फ्रंट पेज न्यूज़,कुल्लू/नादौन।


भारतीय व्यापार मंडल उत्तर हिमाचल प्रदेश का कल्याणकारी एवं शपथ ग्रहण समारोह आगामी 10 मई को जिला हमीरपुर के नादौन में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह को लेकर प्रदेशभर के व्यापारियों और संगठन पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से व्यापार मंडल के प्रतिनिधि भाग लेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

                       विज्ञापन
समारोह के संयोजक मुनीन्द्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि समारोह का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा करना, संगठनात्मक एकता को बढ़ावा देना तथा व्यापारी हितों की रक्षा के लिए नई रणनीति तैयार करना है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र रवानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव जैन, दिशा राय सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी भाग लेंगे। इनके अलावा प्रदेश व्यापार मंडल से जुड़े अनेक व्यापारी प्रतिनिधि और पदाधिकारी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।
समारोह के दौरान नवगठित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी तथा व्यापार जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंथन होगा। व्यापारियों को वर्तमान समय में आ रही चुनौतियों, बाजार व्यवस्था, ऑनलाइन व्यापार के प्रभाव और छोटे व्यापारियों के हितों को सुरक्षित रखने जैसे विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

अचिंत्य कैंपिंग जिभी (विज्ञापन)


आयोजकों ने प्रदेशभर के व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। उनका कहना है कि व्यापार मंडल का यह आयोजन व्यापारी वर्ग की एकजुटता और संगठन की मजबूती का प्रतीक बनेगा।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page