फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार/कुल्लू:
एलर्जी संबंधी बढ़ती समस्याओं को देखते हुए “माय टेस्टिंग लैब” बंजार में विशेष एलर्जी जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 8, 9, 10 और 11 मई 2026 को आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न प्रकार की एलर्जी की जांच अत्यंत रियायती दर पर की जाएगी।
लैब प्रबंधन के अनुसार सामान्यतः लगभग ₹6000 में होने वाला विस्तृत एलर्जी टेस्ट विशेष छूट के तहत मात्र ₹2000 में किया जाएगा। इस जांच के माध्यम से छींक आना, त्वचा पर रैशेज, खुजली, धूल से एलर्जी, साबुन या कॉस्मेटिक उत्पादों से एलर्जी, खाद्य पदार्थों से होने वाली एलर्जी तथा अन्य एलर्जिक समस्याओं की पहचान की जा सकेगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार लोग लंबे समय तक एलर्जी की समस्या से परेशान रहते हैं, लेकिन सही कारण का पता नहीं चल पाता। ऐसे में यह टेस्ट एलर्जी के वास्तविक कारणों को जानने में मददगार साबित होगा, जिससे उचित उपचार संभव हो सकेगा।

शिविर की एक विशेष बात यह भी रहेगी कि टेस्ट करवाने के बाद मरीज डॉक्टर से परामर्श लेकर अपनी रिपोर्ट के अनुसार आवश्यक सलाह और उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
लैब प्रबंधन ने लोगों से समय रहते अपना स्लॉट बुक करवाने की अपील की है, ताकि जांच प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से संचालित की जा सके और अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।














