फ्रंट पेज न्यूज़, बंजार
खागाड़ पंचायत
पंचायती राज चुनावों के तहत खाड़ागाड पंचायत में प्रधान पद के लिए चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रधान पद की मजबूत उम्मीदवार श्रीमती सुशीला बौद्ध ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान पंचायत क्षेत्र में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर पंचायत के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा स्थानीय गणमान्य लोग उनके समर्थन में उपस्थित रहे। समर्थकों ने पंचायत के विकास, सामाजिक समरसता और पारदर्शी नेतृत्व को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
नामांकन कार्यक्रम में खाड़ागाढ़ पंचायत के पूर्व उपप्रधान श्री मोहन सिंह, जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन (JVTDA) के पूर्व अध्यक्ष श्री निहाल ठाकुर, कारदार संघ के अध्यक्ष श्री सत्यदेव नेगी तथा सरबाड़ वार्ड से निर्विरोध चयनित पंच श्रीमती मीना देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत के समग्र विकास, पारदर्शिता और जनसहभागिता को प्राथमिकता बनाकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी समय में पंचायत में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।













