मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ शिम खनाणी मेला।


फ्रंट पेज न्यूज़ पतली कूहल

मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिम क्षेत्र में आयोजित खनाणी मेला पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। मेले में स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद उठाया।


इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में वीर सिंह उपस्थित रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता तारा चंद कौशिक ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के जीवंत प्रतीक हैं, जो समाज को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अचिंत्य कैंपिंग जिभी (विज्ञापन)


मेले के दौरान पारंपरिक लोक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने भी इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page