मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

NH-305 की बदहाली: अधिकारी दौरे से पहले सजावट, जनता अब भी परेशान।

मुख्य संपादक फ्रंट पेज न्यूज़ परमेश शर्मा की कलम से।

सड़क का सच और सजे हुए झूठ
राष्ट्रीय राजमार्ग तीन सौ पाँच,
नाम बड़ा—पर हाल खरोच,
गड्ढों में सपने गिरते रोज,
विकास यहाँ बस भाषण रोज।


भाग्यपुर से आगे जो निकले,
किस्मत भी दो बार संभले,
सड़क नहीं—ये परीक्षा पथ है,
हर झटका जैसे शासन का कथ है।


पत्र लिखे, दरवाज़े खटखटाए,
नेताओं के चरण भी गिन आए,
फाइलें मोटी होती रहीं,
पर सड़क वहीं की वहीं सोती रहीं


फिर खबर आई—“साहब आ रहे हैं!”
अचानक सब जाग रहे हैं,
गड्ढे भी शर्माकर छुपने लगे,
झूठ के फूल यहाँ खिलने लगे।


एक दिन में चमत्कार हुआ,
कीचड़ भी शृंगार हुआ,
जहाँ कल तक धूल उड़ती थी,
आज बोर्डों की सरकार हुआ।


सावधान! सड़क खराब है”—
ये चेतावनी भी नवाब है,
सालों तक जो दिखा नहीं,
आज अचानक बेहिसाब है।


मिक्सिंग प्लांट भी भाग गया,
जैसे सच से डर कर जाग गया,
मशीनें बोलीं—“हम क्या करें?”
“दिखावा ही जब राग गया।”


रंग-रोगन से सजा दिया,
झूठ को सच बना दिया,
अधिकारियों की इस कला ने,
आईना भी शरमा दिया।


नेता जी आएंगे, देखेंगे,
फोटो खिंचाकर लेखेंगे


पर जनता भी अब जान गई,
हर चाल तुम्हारी पहचान गई,
जो सड़क नहीं बना सके सालों में,
वो एक दिन में क्या जान गई?


ओ साहब! कभी बिना खबर के
इन गड्ढों में सच्चाई पाना,
तब समझोगे दर्द यहाँ का—
ये सड़क नहीं, जनता का अफसाना।
NH-305 की ये कहानी है,
जहाँ हकीकत भी मेहमान-सी और झूठ स्थायी रवानी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डॉ. मुकेश शर्मा ने राज्यपाल कविंदर गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट, रामपुर-दलाश क्षेत्र की

विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला मंडल निचला तराला का सराहनीय प्रयास, 100 से अधिक पौधे रोपे

आनी खंड पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मियां।

कुल्लू पुलिस का बड़ा एक्शन: 25 हजार से अधिक अवैध अफीम के पौधे नष्ट, तीन मामले दर्ज

पंचायत समिति बंजार के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद को लेकर तेज हुई राजनीतिक सरगर्मियां।

2023 और 2025 की आपदाओं से सबक: मानसून से पहले सक्रिय हुआ बंजार प्रशासन, 9 जून को होगी व्यापक समीक्षा बैठक।

You cannot copy content of this page