मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान, आचार संहिता लाग

फ्रंट पेज न्यूज़ शिमला


हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय चुनावों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही राज्य के सभी 51 शहरी निकायों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर निकायों के लिए मतदान 17 मई को कराया जाएगा, जबकि मतों की गिनती 31 मई को होगी।
आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी योजनाओं, उद्घाटनों और नई घोषणाओं पर रोक लग गई है। प्रशासनिक स्तर पर चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार सभी जिलों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों की तैयारी और कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। मतदाताओं से भी अपील की गई है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें।
यह चुनाव राज्य की शहरी सरकारों के गठन के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, जिनके परिणाम स्थानीय विकास की दिशा तय करेंगे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page