मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार में पोषण पखवाड़ा: पहले 1000 दिनों और बाल विकास पर विशेष फोकस।

फ्रंट पेज न्यूज़, बंजार

बाल विकास परियोजना बंजार के तत्वावधान में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक “पोषण पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में जागरूकता शिविरों और गतिविधियों के माध्यम से माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।


पखवाड़े के तहत विशेष रूप से जीवन के पहले 6 वर्षों को बच्चों के मस्तिष्क और सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। कार्यक्रमों में गर्भावस्था के दौरान माताओं की उचित देखभाल, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षित प्रसव के लिए संस्थागत (अस्पताल) डिलीवरी के महत्व पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन

इसके साथ ही जन्म के तुरंत बाद नवजात को माँ का पहला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) पिलाने, 6 माह तक केवल स्तनपान कराने तथा इसके बाद उचित अनुपूरक आहार शुरू करने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। “बच्चे के जीवन के पहले 1000 सुनहरे दिन” की अवधारणा को भी विशेष रूप से रेखांकित किया जा रहा है, जिसे बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास की नींव माना जाता है।

विज्ञापन

वहीं, 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों में खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से “आधारशिला राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा” के अंतर्गत फाउंडेशन स्टेज में शाला पूर्व शिक्षा प्रदान की जा रही है। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों के संज्ञानात्मक, सामाजिक और भावनात्मक विकास को मजबूत करना है।


बाल विकास परियोजना अधिकारी  (CDPO)श्रीमती चंपा शर्मा ने बताया कि पोषण पखवाड़ा के माध्यम से समुदाय में जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ भविष्य की नींव रखने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि हर बच्चा स्वस्थ, सशक्त और शिक्षित बन सके।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page