मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

भुट्टिको में सजा सम्मान का मंच, देश-विदेश की प्रतिभाएं हुईं गौरवान्वित।


कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बुनकर संस्था भुट्टिको के सभागार में ठाकुर वेदराम जयंती के अवसर पर एक भव्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता, साहित्य, मीडिया और कला-संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।


समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कुलपति गुलाब सिंह आजाद मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय ठाकुर वेदराम की स्मृति में किया गया, जिनका सहकारिता और हथकरघा क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
सहकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए श्रीलंका के डब्ल्यू.यू. हॅराथ को वेदराम अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके वैश्विक स्तर पर सहकारिता आंदोलन में योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट योगदान को मान्यता
राष्ट्रीय स्तर पर सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए
सुभाष चंद आर्य (नागौर, राजस्थान)
करनैल राणा (पूर्व अध्यक्ष, हिमकोफैड, नूरपुर कांगड़ा)
को सम्मानित किया गया।
वहीं बुनकर समुदाय में उल्लेखनीय योगदान के लिए
विश्वनाथ सुम्मा
जुगत राम
राजू (चोहू भुलंग)
को वेदराम राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
साहित्य, मीडिया और संस्कृति क्षेत्र में सम्मान
साहित्य के क्षेत्र में गणेश गनी भारद्वाज को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।
मीडिया क्षेत्र में—
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए संजीव शर्मा
प्रिंट मीडिया के लिए विविंद्र वशिष्ठ
को सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त—
पुरोहित चंद्र शेखर बेबस लोक साहित्य पुरस्कार डॉ. हेमेन्द्र वाली को
चांद कुल्लवी लाल चंद प्रार्थी कला-संस्कृति पुरस्कार सविता सहगल को
ठाकुर मौलू राम पहाड़ी भाषा साहित्य पुरस्कार यतिन पंडित को प्रदान किया गया।
लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान
दीर्घकालिक योगदान के लिए
राजेंद्र राजन (हमीरपुर)
डॉ. कमला सैनी रत्तू (जालंधर)
को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।


संस्कृति और साहित्य की झलक
कार्यक्रम के दौरान पुरोहित चंद्र शेखर बेबस की स्मृति में काव्य संध्या आयोजित की गई, जिसमें साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से माहौल को साहित्यिक रंग दिया।
वहीं 21 अप्रैल को शेर-ए-कुल्लवी लाल चंद प्रार्थी की स्मृति में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने पहाड़ी संस्कृति की जीवंत प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


भुट्टिको की उपलब्धियों पर गर्व
इस अवसर पर भुट्टिको के चेयरमैन सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि संस्था के उत्पाद गुणवत्ता के कारण देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने बताया कि बुनकरों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए संस्था निरंतर प्रयास कर रही है।
समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों, साहित्यकारों, कलाकारों और बुनकर समुदाय की भागीदारी रही, जिससे पूरा वातावरण सम्मान, संस्कृति और उत्साह से सराबोर रहा।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page