मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार में पोषण पखवाड़ा आयोजित, कुपोषण और एनीमिया पर दी जागरूकता।

फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार।


बाल विकास परियोजना बंजार के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार में खंड स्तरीय पोषण पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर किशोरियों को सही पोषण, कुपोषण और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना रहा।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी चंपा शर्मा ने संतुलित आहार और कुपोषण के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कुपोषण केवल भोजन की कमी नहीं बल्कि शरीर को आवश्यक पोषक तत्व न मिलने की स्थिति है, जिससे बच्चों और किशोरियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राहुल शर्मा ने एनीमिया (खून की कमी) के कारणों और उसके निवारण पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन की कमी एनीमिया का मुख्य कारण है तथा हरी सब्जियों, दालों और फल का नियमित सेवन इस समस्या से बचाव में सहायक है।


विद्यालय के प्रवक्ता नीरज सिंह ठाकुर ने किशोरियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने और संतुलित आहार लेने की सलाह दी। वहीं आईसीडीएस पर्यवेक्षक मोती राम ने किशोरियों के सशक्तिकरण में उच्च शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
भाषण प्रतियोगिता  में
प्रथम: रश्मि
द्वितीय: समायरा
तृतीय: रिया
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता:
प्रथम: रिया एवं रिजाल शर्मा
द्वितीय: रूमा एवं मुस्कान
तृतीय: लक्ष्मी एवं स्नेह लता
विद्यालय की प्राचार्य कुमारी सुनीता ठाकुर ने छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

                 (विज्ञापन)
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र चौधरी, नरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, युवराज ठाकुर, पर्यवेक्षिका रेखा कुमारी, तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशि किरण, कृष्णा देवी और रीवा बंटी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



कुपोषण वह स्थिति है जब शरीर को आवश्यक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलते। इसके मुख्य कारण हैं:
संतुलित आहार की कमी
गरीबी और जागरूकता का अभाव
अस्वस्थ खानपान की आदतें
कुपोषण के दुष्प्रभाव
शारीरिक विकास में कमी
कमजोरी और रोग प्रतिरोधक क्षमता में गिरावट
पढ़ाई और मानसिक विकास पर असर
बचाव के उपाय
संतुलित आहार (अनाज, दाल, दूध, फल, हरी सब्जियां)
आयरन और विटामिन युक्त भोजन
स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच
यह आयोजन क्षेत्र में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page