मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

पंचायत चुनाव 2026: कुल्लू में 48 घंटे पहले ड्राई डे और चुनाव प्रचार पर रोक।


फ्रंट पेज न्यूज़,कुल्लू।


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने पंचायती राज चुनाव 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार मतदान से 48 घंटे पूर्व संबंधित पंचायत क्षेत्रों में चुनाव प्रचार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा इस अवधि और मतगणना दिवस पर ड्राई डे लागू रहेगा।
मुख्य आदेश

विज्ञापन
  1. 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार पर पूर्ण रोक
    मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले कोई भी व्यक्ति:
    सार्वजनिक सभा या जुलूस आयोजित नहीं करेगा
    चुनावी भाषण नहीं देगा
    प्रचार सामग्री का प्रदर्शन नहीं करेगा
    टीवी, सिनेमा या अन्य माध्यमों से चुनाव प्रचार नहीं करेगा
    मनोरंजन कार्यक्रमों के जरिए मतदाताओं को प्रभावित नहीं करेंगे।
  2. ड्राई डे लागू
    मतदान क्षेत्र में स्थित:
    होटल
    ढाबे
    शराबखाने
    दुकानें
    सार्वजनिक एवं निजी स्थल
    पर मतदान से 48 घंटे पूर्व तथा मतगणना दिवस पर शराब की बिक्री, वितरण और सेवन प्रतिबंधित रहेगा।
  3. उल्लंघन पर कार्रवाई
    आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम-1994 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    पंचायत चुनाव 2026: तीन चरणों में मतदान
    जिले में पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित होंगे:
    चरण
    मतदान तिथि
    प्रथम चरण
    26 मई 2026
    द्वितीय चरण
    28 मई 2026
    तृतीय चरण
    30 मई 2026
    विकास खण्डवार पंचायतों की सूची
    विकास खण्ड निरमण्ड
    प्रथम चरण
    अरसू, सरघा, खरगा, जुआगी, चायल, देहरा, बडीधार, गमोग, तुनन, कुण्डाकोड, राहणू
    द्वितीय चरण
    कोट, कुशवा, जगातखाना, डीम, बागासराहन, नित्थर, तवार, शिल्ली, कशोली, भालसी, घाटू, बाड़ी
    तृतीय चरण
    बाहवा, बखन, ब्रौ, कोटी, नोर, लोट, निशानी, दुराह, पोशना, शिशवी, गडेज
    विकास खण्ड आनी
    प्रथम चरण
    करशैईगाड, टकरासी, मुहान, कराड, मुण्डदल, कराणा, खनाग, कोहिला, लफाली, दलाश, चवाई, कुठेड़, तांदी
    द्वितीय चरण
    फनौटी, बिशलाधार, लझेरी, पोखरी, बिनन, कराणा-1, खणी, कमान्द, बुच्छैर, डिंगीधार, जाबन, ब्युंगल, पलेही
    तृतीय चरण
    लगौटी, कोटासेरी, बखनाओं, रोपा, तलूणा, कुगश, बटाला, देउठी, शिल्ली, बैहना, नमहोंग, आनी
    विकास खण्ड बंजार
    प्रथम चरण
    गाडापारली, शांघड़, सुचैहण, कोटला, गोपालपुर, तुंग, पलाहच, श्रीकोट, मशियार, सजवाड, खाबल, तांदी, सराज, कोठीचैहणी
    द्वितीय चरण
    शैशर, बनोगी, दुशाहड, चकुरठा, थाटीबीड़, चनौन, जमद, पेखड़ी, शिल्ही, खाड़ागाड, बलागाड, बाहू, टील, बिहार
    तृतीय चरण
    देउरीधार, कनौन, धाउगी, लारजी, देउठा, मंगलौर, कलवारी, नोहाण्डा, शरची, कण्डीधार, शिकारीघाट, मोहनी
    विकास खण्ड भुन्तर
    प्रथम चरण
    बरशैणी, मलाणा, छलाल, ब्राधा, जलूग्रां, छैउर, दनोगी, रैला-2, देवगढगोही, ज्येष्ठा, भलाण-1, सचाणी, नरैश, भुईन, न्यूल, कलैहली, शमशी, बशौणा
    द्वितीय चरण
    मनीकर्ण, पुन्थल, जां, रतोचा, शिलीहार-2, भैण, रैला, भलाण-2, पारली, गडसा, दलाशनी, दियार, शिलीहार, बजौरा, मशगां, शुरड, खोखन
    तृतीय चरण
    कसोल, जरी, चौंग, शाट, तलपीणी, पीणी, तलाड़ा, कोठीभलाण, शियाह, हुरला, रोट, मंझली, बड़ाभुईन, हाट, परगाणू, तेगूबेहड़, जिया
    विकास खण्ड कुल्लू
    प्रथम चरण
    बन्दरोल, बनोगी, फलाण, तियून, चताणी, चन्सारी, बन्दल, भल्याणी, बुआई, शिल्लीराजगिरी, बाराहार, चौपारसा, डुंखरीगाहर, मौहल
    द्वितीय चरण
    जिन्दौड़, नलहाच, मझाट, मानगढ, तलोगी, सेउगी, ग्राहण, ब्राहमण, शिलानाल, भुलंग, पाहनाला, डुगीलघ, भूमतीर, बल्ह-2
    तृतीय चरण
    कोठीसारी, बाशिंग, बस्तोरी, माशना, पुईद, चौकीडोभी, नेउली, बल्ह, पीज, जरडभुटटीकलोनी, खडीहार
    विकास खण्ड नगर
    प्रथम चरण
    पलचान, बुरूआ, चचोगा, प्रीणी, पनगां, मण्डलगढ़, देवगढ़, हलाण-1, रायसन, सोयल-2, कटरांई, बैंची, पिछलीहार, रियाड़ा, शिरड़
    द्वितीय चरण
    शनाग, मनाली, वशिष्ट, करजा, बडाग्रा, शिलाहलाण, लरांकेलो, रूमसू, गाहर, राउगी, सरसेई, हलाण-2, हुरग, गोजरा, कन्याल
    तृतीय चरण
    शलीण, जगतसुख, नसोगी, सोयल, दुआड़ा, ब्राण, अरछण्डी, जाणा, काईस, कराडसू, नगर, सलिंगचा, नथान
    प्रशासन की अपील
    जिला प्रशासन ने मतदाताओं, प्रत्याशियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं से आदर्श आचार संहिता का पालन करने तथा शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page