मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार में पंचायत चुनावों को लेकर द्वितीय प्रशिक्षण रिहर्सल 23 और 24 मई को।


फ्रंट पेज न्यूज़, बंजार।

पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं उपमंडलाधिकारी (ना.) बंजार पंकज शर्मा ने कार्यालय आदेश जारी करते हुए विकास खंड बंजार की ग्राम पंचायतों के चुनाव को शांतिपूर्ण और सफल ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को द्वितीय प्रशिक्षण हेतु उपस्थित रहने के निर्देश दिये है।

विज्ञापन


जारी आदेशों के अनुसार सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर अधिकारी, क्षेत्रीय थाना प्रभारी तथा सभी चुनाव कार्यों से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारियों को 23 मई 2026 को प्रातः 10:30 बजे से उपरांत तथा 24 मई 2026 को प्रातः 9:00 बजे से आयोजित होने वाले द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना अनिवार्य किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय बंजार के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पंचायत चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति आवश्यक है।

विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, चुनाव सामग्री प्रबंधन, कानून व्यवस्था, मतदान दलों की जिम्मेदारियां तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


रिटर्निंग अधिकारी पंकज शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इन्हें सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं ताकि चुनाव संबंधी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा सके।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page