मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर राधे राधे वेटरनरी फार्मासिस्ट इंस्टीट्यूट में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित।

फ्रंट पेज न्यूज़,( छविंदर शर्मा) आनी।


रेवाड़ी (कुल्लू) : पर्यावरण संरक्षण दो और प्रकृति के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से राधे राधे वेटरनरी फार्मासिस्ट इंस्टीट्यूट में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा छात्रों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से जैव विविधता संरक्षण का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।


प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण, वन्य जीवों तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता को दर्शाया। कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा उत्कृष्ट पोस्टरों का चयन कर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. निशु चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जैव विविधता का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की विभिन्न प्रजातियों की सुरक्षा मानव जीवन और पर्यावरण संतुलन के लिए अनिवार्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति और बेजुबान पशुओं के प्रति संवेदनशील बनने का आह्वान भी किया।

विज्ञापन


यह कार्यक्रम संस्थान की निदेशिका श्रीमती सरोज शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान आशू, सरोजना, सरिता और बबिता सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ किया गया।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page