मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

लक्ष्य ठाकुर व हितेश वॉलीबॉल ट्रायल में सफल।


 

हिमालय वॉलीबॉल अकादमी आनी के दो खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए चयन


फ्रंट पेज न्यूज़ (राज शर्मा)आनी ।

21 मई — देवभूमि आनी क्षेत्र के युवा खिलाड़ी खेलों में लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी क्षेत्र के छात्र-छात्राएं बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। विशेष रूप से वॉलीबॉल खेल में आनी क्षेत्र के खिलाड़ियों की उपलब्धियां लगातार बढ़ रही हैं।

विज्ञापन


हिमालय वॉलीबॉल अकादमी आनी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए प्रदेश स्तरीय ट्रायल में सफलता हासिल की है। वर्ष 2026-27 के लिए हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स हॉस्टल रोहड़ू, मतियाना और चौपाल हेतु आयोजित वॉलीबॉल ट्रायल में प्रदेशभर से लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस ट्रायल में हिमालय वॉलीबॉल अकादमी आनी के आठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

                   विज्ञापन
इन ट्रायल में अकादमी के होनहार खिलाड़ी लक्ष्य ठाकुर, सुपुत्र महेंद्र ठाकुर, निवासी गांव शेगुबाग, ग्राम पंचायत बेहना का चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल रोहड़ू के लिए हुआ है। इसके अतिरिक्त अकादमी के ही खिलाड़ी हितेश, सुपुत्र यशपाल, निवासी गांव गणेऊग शिवान का भी चयन किया गया है।

विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों के चयन से पूरे आनी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों, अभिभावकों तथा स्थानीय लोगों ने इन खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन


हिमालय वॉलीबॉल अकादमी के कोच जितेंद्र विनय ठाकुर ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने कठिन मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपना सफल करियर बना सकते हैं, आवश्यकता केवल समर्पण और नियमित अभ्यास की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हिमालय वॉलीबॉल अकादमी आनी क्षेत्र के युवाओं और स्कूली छात्रों को बेहतर खेल प्रशिक्षण उपलब्ध करवा रही है। वर्तमान में अकादमी में लगभग 50 छात्र-छात्राएं नियमित रूप से वॉलीबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब तथा जिला ग्रामीण खेल संगठन कुल्लू ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page