मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

कुल्लू जिला में पूर्वोत्तर राज्यों के कर्मचारियों का ब्यौरा मांगा गया।


 



फ्रंट पेज न्यूज़,कुल्लू ।

श्रम निरीक्षक, कुल्लू सर्किल द्वारा जिला के विभिन्न व्यापार मंडलों और प्रतिष्ठानों से पूर्वोत्तर राज्यों से संबंधित कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है। इस संबंध में श्रम निरीक्षक कार्यालय की ओर से पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि दो दिनों के भीतर ऐसे कर्मचारियों की सूची उपलब्ध करवाई जाए, जो रोजगार अथवा अध्ययन के उद्देश्य से यहां रह रहे हैं।

विज्ञापन


पत्र के अनुसार यह कार्रवाई राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के निर्देशों के अनुपालन में की जा रही है। इसके तहत पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों की सहायता के लिए विशेष विधिक सेवा प्रकोष्ठ (Legal Cells/Clinics) स्थापित किए जाने हैं।

विज्ञापन


जारी निर्देशों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम से संबंधित उन कर्मचारियों का विवरण मांगा गया है, जो जिला कुल्लू के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत हैं और यहां निवास कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह पत्र कुल्लू, मनाली, भुंतर, पतलीकूहल, बंजार, मणिकर्ण, कसोल और केलांग के व्यापार मंडलों के अध्यक्षों को भेजा गया है। श्रम विभाग ने इस मामले को अत्यंत आवश्यक बताते हुए शीघ्र जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page