मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

एनएच-305 के तारकोल कार्यों की समीक्षा के लिए 9 जून को होगी अहम बैठक।


फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार।

राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर चल रहे तारकोल (टारिंग) कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा के लिए 9 जून 2026 को बंजार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 12:30 बजे विकास खंड अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय बंजार के सम्मेलन कक्ष में आयोजित होगी।

विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी (ना.) बंजार द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह बैठक राष्ट्रीय राजमार्ग-305 के घियागी-बंजार तथा बंजार-औट खंड पर राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग (NH-HPPWD) द्वारा चलाए जा रहे तारकोल कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से बुलाई गई है।

विज्ञापन

बैठक में सड़क निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, कार्य की गुणवत्ता, निर्माण में आ रही चुनौतियों तथा कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

बैठक में उपमंडल पुलिस अधिकारी बंजार, अधिशासी अभियंता एनएच-एचपीपीडब्ल्यूडी रामपुर बुशहर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बंजार, संबंधित हितधारकों तथा क्षेत्र के प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

अचिंत्य कैंपिंग जिभी

इसके अतिरिक्त एनएच विभाग को संबंधित ठेकेदारों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि निर्माण कार्य से जुड़े सभी पक्ष अपनी बात रख सकें और समस्याओं का समाधान खोजा जा सके।

विज्ञापन

क्षेत्रवासियों की लंबे समय से मांग रही है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर सड़क की स्थिति में सुधार किया जाए, क्योंकि यह मार्ग पर्यटन, व्यापार और स्थानीय लोगों की आवाजाही के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्रस्तावित समीक्षा बैठक से निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन

प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों, विभागीय प्रतिनिधियों और हितधारकों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

You cannot copy content of this page