26 मई को होगा मतदान।
फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार।

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बंजार ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। पहले चरण के तहत 26 मई को 14 पंचायतों में मतदान होना है।

जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है, प्रत्याशी और उनके समर्थक पूरी ताकत के साथ प्रचार अभियान में जुट गए हैं। गांव-गांव में जनसंपर्क, बैठकों और चुनावी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।


इन पंचायतों में कहीं सीधा मुकाबला है तो कहीं तिकोना और बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। मतदाता भी अपने-अपने स्तर पर उम्मीदवारों को परखने में जुटे हुए हैं।

पंचायतवार प्रधान पद के उम्मीदवार
ग्राम पंचायत श्रीकोट
चन्दा ठाकुर
सुनीता देवी
ग्राम पंचायत सजवाड़
चामना देवी
सर वीर देवी
ग्राम पंचायत कोठी चेहानी
ममता
विनय कुमारी
ग्राम पंचायत तुंग
धनु ठाकुर
रमेश लाल

ग्राम पंचायत तान्दी
तेजा सिंह
प्यारे सिंह
मूला सिंह
सुरेन्दर चौहान
ग्राम पंचायत मशियार
नोक सिंह
सेस राम
ग्राम पंचायत शिकारीघाट
किरण ठाकुर
दुर्गा देवी
ग्राम पंचायत कोटला
मुश्करी
प्रेम सिंह
लाल सिंह

ग्राम पंचायत सराज
अनसोया देवी
निरमा देवी
भुपेन्द्रा
ग्राम पंचायत सुचेहण
अंजना देवी
बमपाल
प्रेम सिंह
बनवारी लाल
भग चन्द
मदन लाल
महेन्द्र सिंह
वेद राम
ग्राम पंचायत शांघड
बलदेव सिंह
रवि पालसरा
रोशन लाल
सुनील
ग्राम पंचायत खाबल
इशरा देवी
चेतना देवी
हेमा देवी
ग्राम पंचायत गोपालपुर
दीप्ती देवी
सीता मणि देवी
हरवासी देवी

इन पंचायतों में चुनाव प्रचार अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं, जबकि समर्थक भी अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने में लगे हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चौपालों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चुनावी चर्चाएं लगातार जारी हैं।

कई पंचायतों में मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा है और वोटों का समीकरण अंतिम समय तक बदलता दिखाई दे रहा है। बहुकोणीय मुकाबलों के चलते कई स्थानों पर वोटों के बंटवारे की संभावना भी जताई जा रही है।
अब फैसला मतदाताओं के हाथ में है कि वे किस उम्मीदवार को अपना प्रतिनिधि चुनते हैं। 26 मई को मतदान के बाद शाम तक इन पंचायतों की राजनीतिक तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।












