मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू, बंजार विकासखंड की 14 पंचायतों में लोकतंत्र का उत्सव।


फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार,


हिमाचल प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण ढंग से आरंभ हो गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों में मतदाता उत्साहपूर्वक मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड बंजार की 14 पंचायतों में भी आज मतदान प्रक्रिया जारी है, जहां ग्रामीण मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर रहे हैं।


इन चुनावों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की आगामी पांच वर्षों की विकास व्यवस्था तय होगी। मतदाता ऐसे प्रतिनिधियों का चयन कर रहे हैं जो पंचायत की समस्याओं को समझते हों तथा गांव के विकास को नई दिशा देने में सक्षम हों। प्रधान, उपप्रधान, पंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवार भी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं तथा अंतिम समय तक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास करते दिखाई दिए।

विज्ञापन


लोकतंत्र की यही विशेषता है कि अंतिम निर्णय जनता के हाथ में होता है। मतदाता बिना किसी जाति, धर्म, वर्ग या लिंग भेदभाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए गुप्त मतदान के माध्यम से अपने प्रतिनिधियों का चयन कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


आज बंजार विकासखंड की 14 पंचायतों में पड़ने वाले मतों की गिनती के बाद प्रधान, उपप्रधान और पंच पदों के परिणाम देर शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) और जिला परिषद से संबंधित मतपेटियां सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम में पहुंचाई जाएंगी। इन पदों की मतगणना 31 मई को निर्धारित की गई है।


इस संबंध में रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने बताया कि चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न सेक्टरों में सेक्टर अधिकारियों सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो लगातार निगरानी बनाए हुए हैं ताकि मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page