मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार पंचायत समिति चुनाव में बढ़ी सरगर्मियां, कई वार्डों में कांटे की टक्कर।

वार्ड नंबर-15 सराज में सबसे अधिक सात प्रत्याशी मैदान में, कहीं आमने-सामने तो कहीं बहुकोणीय मुकाबला


फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार।

हिमाचल प्रदेश में जारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं।

Party number 1 Shakti safe arrival at Shakti

एक ओर प्रशासन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित मतदान करवाने के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है, वहीं दूसरी ओर पंचायत चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी भी

अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार अभियान को पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।
जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रधान, उपप्रधान और पंच पदों के उम्मीदवार गांव-गांव जाकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं।

Polling party 10 lapah on the way

हर प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान, बैठकों और घर-घर संपर्क में जुटा हुआ है। पूरे प्रदेश में पंचायत चुनावों ने राजनीतिक माहौल को पूरी तरह गर्मा दिया है।

विज्ञापन


इसी क्रम में पंचायत समिति बंजार के विभिन्न वार्डों में भी चुनावी मुकाबला बेहद रोचक बन गया है। कहीं सीधी टक्कर देखने को मिल रही है तो कई वार्डों में बहुकोणीय मुकाबले ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।

विज्ञापन

खास बात यह है कि पंचायत समिति के वार्ड नंबर-15 सराज में सबसे अधिक सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।
पंचायत समिति बंजार के वार्डवार मुकाबले
वार्ड नंबर-1 देहुरी धार
इस वार्ड में बबलू देवी और सीता देवी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


वार्ड नंबर-2 सुचैन
कोयला देवी और लता देवी आमने-सामने हैं।
वार्ड नंबर-3 धाउगी
रामदास, नारायण सिंह और हीरा लाल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है।
वार्ड नंबर-4 चुटकुठा
झाबे राम, टीकम राम और मोहन लाल चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन


वार्ड नंबर-5 गोपालपुर
गुलाब सिंह, छपे राम, देवराज और यशवंत सिंह के बीच बहुकोणीय मुकाबला रहेगा।
वार्ड नंबर-7 मंगलौर
उर्मिला देवी, खीरा देवी, मीरा देवी और सोनिया देवी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।
वार्ड नंबर-8 कलवारी
जयोना देवी, रानी देवी और लता देवी चुनाव मैदान में डटी हुई हैं।
वार्ड नंबर-9 शिल्ही
कांता देवी, जावित्री देवी, भीमा देवी, मानता देवी और शिवा देवी के बीच मुकाबला रोचक बना हुआ है।

विज्ञापन


वार्ड नंबर-10 तुंग
गोकुल चंद, घनश्याम और पवन के बीच त्रिकोणीय संघर्ष रहेगा।
वार्ड नंबर-11 बिहार
भूपेंद्र सिंह, राजीव किशोर और शेर सिंह मैदान में हैं।
वार्ड नंबर-12 तांदी
भूमा देवी और सुरमा देवी के बीच सीधा मुकाबला रहेगा।
वार्ड नंबर-13 बलागाड़
दिलबरू देवी, पूनमा देवी, भीमा देवी और मीनाक्षी के बीच बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।
वार्ड नंबर-14 खाबल
इंदिरा देवी, तारा देवी और लता देवी चुनावी रण में हैं।

विज्ञापन


वार्ड नंबर-15 सराज
सबसे चर्चित मुकाबला वार्ड नंबर-15 सराज में देखने को मिल रहा है, जहां आशीष, दीपक, किशन चंद, तेज सिंह, मस्तराम, रितम राम, वीरेंद्र कुमार और हुकम राम सहित कई प्रत्याशी मैदान में हैं।

अधिक प्रत्याशियों के कारण यहां मुकाबला पूरी तरह बहुकोणीय बन गया है और चुनाव परिणाम को लेकर लोगों में खास उत्सुकता बनी हुई है। पंचायत समिति के इन चुनावों में चनौन वार्ड नंबर 6 से टीकम राम सौभाग्यशाली रहे जो निर्विरोध चुने गए।

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी माहौल पूरी तरह चरम पर पहुंच चुका है। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ लगातार प्रचार में जुटे हुए हैं, जबकि मतदाता भी इस बार विकास, स्थानीय मुद्दों और उम्मीदवारों की सक्रियता को ध्यान में रखकर मतदान करने की बात कह रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के प्रयास लगातार जारी हैं।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page