मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बलागाड़ जिला परिषद वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला, 31 मई को होगा फैसला।

फ्रंट पेज न्यूज़, बंजार।


जिला परिषद वार्ड बलागाड़ में इस बार मुकाबला बेहद रोचक और त्रिकोणीय बन गया है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार कुसुम लता, कांग्रेस समर्थित भावना चौहान और आजाद प्रत्याशी कांता राणा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

आखिर बाजी कौन मारता है, इसका फैसला 31 मई की शाम मतगणना के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल तीनों प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं और चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी गई है।

विज्ञापन

यदि इस वार्ड के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो वर्ष 1995 से 2000 तक नूपी देवी भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में विजयी रहीं। इसके बाद 2000 से 2005 तक आजाद प्रत्याशी कमलेश नेगी ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन

वर्ष 2005 से 2010 तक सेंस राम भाजपा से विजयी रहे, जबकि 2010 से 2015 तक कीर्ति शौरी ने भाजपा के खाते में सीट बरकरार रखी। वर्ष 2015 से 2017 तक सुरेंद्र शौरी और 2017 से 2020 तक दुष्यंत ठाकुर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के रूप में जीते। वहीं 2020 से 2025 तक मान सिंह ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की।

विज्ञापन

अब 2026 के इस महत्वपूर्ण चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि सीट कांग्रेस या भाजपा समर्थित उम्मीदवार के खाते में जाती है या फिर एक बार फिर कोई आजाद प्रत्याशी जीत दर्ज करता है।

विज्ञापन

चुनाव प्रचार भी पूरी तरह चरम पर पहुंच चुका है। कांग्रेस पार्टी अपने पूरे संगठन के साथ भावना चौहान के समर्थन में प्रचार कर रही है, जबकि विधायक सुरेंद्र शौरी सहित भाजपा कार्यकर्ता कुसुम लता के पक्ष में सक्रिय हैं। दूसरी ओर आजाद प्रत्याशी कांता राणा भी क्षेत्र के हर हिस्से में जनसंपर्क अभियान तेज किए हुए हैं।

विज्ञापन

यदि वार्ड की भौगोलिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो अब तक अधिकतर विजेता प्रत्याशी केवल तीन कोठी और चैहणी क्षेत्र से ही चुने गए हैं। शर्ची, नोएडा, तुंग और अन्य क्षेत्रों से अभी तक कोई प्रत्याशी जीत दर्ज नहीं कर पाया है। इस बार भी मैदान में उतरे दो उम्मीदवार तीन कोठी क्षेत्र से और एक प्रत्याशी चैहणी क्षेत्र से संबंध रखते हैं।
19 पंचायतों वाले इस बड़े जिला परिषद वार्ड में अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्षेत्र की जनता किस प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद देती है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page