फ्रंट पेज न्यूज़, बंजार।
(पंचायत)-cum-SDO (Civil) बंजार द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी कुल्लू को भेजी गई दो घंटे की रिपोर्ट के अनुसार सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक कुल 6642 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 3357 पुरुष तथा 3285 महिला मतदाता शामिल हैं।


रिपोर्ट के अनुसार सुबह 11:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 39.75 दर्ज किया गया।
वहीं सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक 3182 मतदाताओं ने मतदान किया था, जिसमें 1782 पुरुष और 1400 महिला मतदाता शामिल रहे। इस दौरान मतदान प्रतिशत 19.04 दर्ज किया गया।

प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में जारी है।













