फ्रंट पेज न्यूज़, बंजार।
बंजार क्षेत्र के भादुर स्टडी सेंटर के विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

संस्थान के कुल नौ विद्यार्थियों का चयन होने पर अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

चयनित विद्यार्थियों में रेयांश ठाकुर निवासी चनौन, सौरव ठाकुर निवासी बंजार, मोक्ष राणा निवासी सैंज, ध्रुव ठाकुर निवासी कुल्लू, प्रीतिश वर्मा निवासी थाटीबीड़ (फगवाणा), भूपेंद्र भारती निवासी पलाच, पूर्वी राज निवासी बंजार, रोहित चौहान निवासी बालीचौकी तथा गुंजन वर्मा निवासी पटौला शामिल हैं।

संस्थान प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। संस्थान के संचालकों ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हो पाई है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और सही दिशा तथा बेहतर मार्गदर्शन मिलने पर विद्यार्थी हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

इस उपलब्धि से पूरे बंजार क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल है।

















