मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

जिला कैडर से संबंधित शारीरिक शिक्षा शिक्षक (PET) के पदों हेतु बैचवाइज काउंसलिंग का कार्यक्रम घोषित ।


फ्रंट पेज न्यूज़,कुल्लू,।


उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कुल्लू द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों सहित कार्यालय उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कुल्लू के लोअर विंग में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


जारी सूचना के अनुसार रोजगार कार्यालय से प्राप्त सूचियों के आधार पर अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र जारी किए गए हैं। सामान्य वर्ग के 8 पदों के लिए 31 दिसंबर 2005 तक के बैच, अनुसूचित जाति वर्ग के 6 पदों के लिए 31 दिसंबर 2007 तक के बैच, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 1 पद के लिए 31 दिसंबर 2007 तक के बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग के 8 पदों के लिए 31 दिसंबर 2007 तक के बैच तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 1 पद के लिए 31 दिसंबर 2006 तक के बैच के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग हेतु बुलाया गया है।

विज्ञापन


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन वे निर्धारित श्रेणी एवं बैच के अंतर्गत आते हैं, वे भी अपने दस्तावेजों सहित सीधे कार्यालय पहुंचकर दस्तावेज सत्यापन करवा सकते हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के अतिरिक्त हिमाचली प्रमाण पत्र, स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण प्रमाण पत्र, व्यावसायिक प्रमाण पत्र तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।


काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार आनी एवं बंजार रोजगार कार्यालय से संबंधित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 3 जून 2026 को प्रातः 10 बजे तथा कुल्लू रोजगार कार्यालय से संबंधित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 4 जून 2026 को प्रातः 10 बजे कार्यालय DDSE(E), कुल्लू में आयोजित होगी।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01902-222679 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page