मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

दूसरे चरण में 85 पंचायतों में होगा मतदान, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां।


फ्रंट पेज न्यू स्कूल,कुल्लू।


पंचायती राज चुनाव-2026 के दूसरे चरण के तहत 28 मई (गुरुवार) को ज़िला कुल्लू की 85 पंचायतों में मतदान कराया जाएगा। ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा मतदान दल अपने-अपने गंतव्य तक पहुंच चुके हैं।

ग्राम पंचायत बलागाड़ के (बला पोलिंग बूथ) की टीम अपने गंतव्य की ओर।


उन्होंने बताया कि मतदान प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। दूसरे चरण के चुनावों के लिए ज़िला भर में 487 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया के संचालन हेतु 1948 मतदान कर्मियों तथा लगभग 974 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।


मतदान केंद्र संख्या-5, पंचायत सामुदायिक केंद्र जमाड़, पार्टी संख्या-39, वार्ड संख्या-5 धमेउली में बूथ स्थापित

उपायुक्त ने बताया कि दूसरे चरण में 1,03,797 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ज़िला कुल्लू में कुल 3,17,476 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 1,60,949 पुरुष तथा 1,56,527 महिला मतदाता शामिल हैं

विज्ञापन


विकास खंड आनी की 13 पंचायतों में विनन, बिशला धार, बुच्छैर, ब्युंगल, डिंगी धार, जावन, कमांद, कराणा-1, खणी, लझेरी, पलेही, फनौटी तथा पोखरी पंचायतों में मतदान होगा।

विज्ञापन

विकास खंड बंजार की 14 पंचायतों बाहु, बलागाड़, बनोगी, बिहार, चकुरठा, चनौन, दुशाहड़, जमद, खाड़ागाड़, पेखड़ी, शैंशर, शिल्ही, टील तथा थाटीबीड़ में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।

विज्ञापन


विकास खंड भुंतर की 17 पंचायतों में बजौरा, भलाण-2, भ्रैण, दियार, दलाशनी, गड़सा, जां, खोखन, मनिकर्ण, मशगां, पारली, पुंथल, रैला, रतोचा, शिलिहार-2, शिल्लीहार तथा शुरड़ पंचायतें शामिल हैं।

विज्ञापन


विकास खंड कुल्लू की 14 पंचायतों बल्ह-2, ब्राह्मण, भूमतीर, भुलंग, डूघीलग, ग्राहण, जिंदौड़, मानगढ़, मझाट, नलहाच, पाहनाला, सेऊगी, शिलानाल तथा तलोगी में मतदान कराया जाएगा।

विज्ञापन


विकास खंड नग्गर की 15 पंचायतों बड़ाग्रां, गाहर, गोजरा, हलाण-2, हुरंग, कन्याल, करजां, लरांकेलो, मनाली, राउगी, रुमसू, सरसेई, शनाग, शिल्हा हलाण तथा वशिष्ठ में भी दूसरे चरण के चुनाव होंगे।

अचिंत्य कैंपिंग जिभी


विकास खंड निरमंड की 12 पंचायतों बागा सराहन, बाड़ी, भालसी, डीम, घाटु, जगातखाना, कशोली, कोट, कुशवा, नित्थर, शिल्ली तथा तवार पंचायतों में भी मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।
ज़िला प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने की अपील की है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page