मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार विकास खंड की 14 पंचायतों के प्रथम चरण के चुनाव परिणाम घोषित।


प्रधानों उप प्रधानों की सूची जारी

फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के प्रथम चरण के अंतर्गत बंजार विकास खंड की 14 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान तथा पंचायत वार्ड सदस्यों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कई पंचायतों में कांटे की टक्कर देखने को मिली, जबकि कुछ उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए।

विज्ञापन


गाड़ापारली पंचायत से प्रधान पद पर बुध राम विजयी रहे। उन्होंने धर्म सिंह को 19 मतों से पराजित किया। उपप्रधान पद पर जीत राम ने 27 मतों से जीत दर्ज की।
शांघड़ पंचायत में प्रधान पद पर रवि पालसरा ने 93 मतों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि उपप्रधान पद पर पृथ्वी सिंह निर्विरोध चुने गए।

विज्ञापन


सुचेहण पंचायत में प्रधान पद पर धर्मपाल 50 मतों से विजयी रहे तथा उपप्रधान पद पर हरफी राम ने 272 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
कोटला पंचायत में प्रधान पद पर प्रेम सिंह ने 69 मतों से जीत दर्ज की, जबकि उपप्रधान पद पर यशवंत सिंह 63 मतों से विजयी रहे।

विज्ञापन


गोपालपुर पंचायत से प्रधान पद पर हरदासी देवी ने 152 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उपप्रधान पद पर दीवान चंद 19 मतों से विजयी रहे।
तूंग पंचायत में प्रधान पद पर प्यारे लाल 40 मतों से विजयी रहे, जबकि उपप्रधान पद पर दुनी चंद ने 275 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

अचिंत्य कैंपिंग जिभी


पलाच पंचायत में प्रधान पद पर हेमलता देवी ने नीता देवी को 5 मतों से हराया। उपप्रधान पद पर राजेश कुमार 150 मतों से विजयी रहे।
श्रीकोट पंचायत में प्रधान पद पर चंदा ठाकुर ने 412 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की, जबकि उपप्रधान पद पर जीवन लाल निर्विरोध निर्वाचित हुए।

विज्ञापन


मशियार पंचायत में प्रधान पद पर नेक सिंह ने 339 मतों से जीत दर्ज की। उपप्रधान पद पर दीवान चंद 88 मतों से विजयी रहे।
सजवाड़ पंचायत में प्रधान पद पर कामना देवी ने 67 मतों से जीत हासिल की, जबकि उपप्रधान पद पर सुनील दत्त 36 मतों से विजयी रहे।

विज्ञापन


खाबल पंचायत में प्रधान पद पर इशरा देवी ने 149 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उपप्रधान पद पर भाग सिंह 79 मतों से विजयी रहे।
तांदी पंचायत में प्रधान पद पर मूल सिंह ने 418 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की, जबकि उपप्रधान पद पर तोता राम 68 मतों से विजयी रहे।

विज्ञापन


सराज पंचायत में प्रधान पद पर अनसोया देवी ने 143 मतों से जीत दर्ज की। उपप्रधान पद पर नूतन सिंह 52 मतों से विजयी रहे।
कोठीचैहणी पंचायत में प्रधान पद पर ममता कुमारी 157 मतों से विजयी रहीं, जबकि उपप्रधान पद पर रूपेश कुमार ने 37 मतों से जीत हासिल की।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त विभिन्न पंचायत वार्डों में भी वार्ड सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए, जिनमें कई उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।
फ्रंट पेज न्यूज़ सभी नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान एवं वार्ड सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page