मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार महाविद्यालय के आठ विद्यार्थियों ने अग्निवीर परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान।


फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार।

बंजार महाविद्यालय के आठ होनहार विद्यार्थियों ने भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र, महाविद्यालय तथा अपने परिवारों का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

विज्ञापन


अग्निवीर परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कमलेश, राहुल राज, भूषण, साहिल, लोकेन्द्र, सूरज धीमान, राकेश ठाकुर तथा लितेश ठाकुर शामिल हैं।

इन सभी विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है।
महाविद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों तथा अभिभावकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में चयन होना गौरव की बात है और यह क्षेत्र के युवाओं में देशसेवा के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाता है।
स्थानीय लोगों ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। युवाओं की इस उपलब्धि से बंजार क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है।
फ्रंट पेज न्यूज़ की ओर से भी सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page