मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

कुल्लू ज़िला में पहले चरण के पंचायती राज चुनाव में 84.43 प्रतिशत मतदान।

बंजार विकास खण्ड में सर्वाधिक मतदान दर्ज

फ्रंट पेज न्यूज़, कुल्लू।

कुल्लू, 26 मई : पंचायती राज चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत कुल्लू ज़िला की 85 पंचायतों में मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मतदान सम्पन्न हुआ।

विज्ञापन

ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा ने बताया कि पूरे ज़िला में कुल 84.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया और सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे।

विज्ञापन


विकास खण्डवार मतदान प्रतिशत की जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि विकास खण्ड आनी की 13 पंचायतों में 82.33 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं विकास खण्ड नग्गर की 15 पंचायतों में 85.18 प्रतिशत तथा विकास खण्ड भुंतर की 18 पंचायतों में 85.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। विकास खण्ड कुल्लू की 14 पंचायतों में 85.01 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विकास खण्ड निरमंड की 11 पंचायतों में 80.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि विकास खण्ड बंजार की 14 पंचायतों में सर्वाधिक 87.13 प्रतिशत मतदान हुआ।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थीं। दुर्गम क्षेत्रों में भी मतदान दल समय पर पहुंचे और पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

विज्ञापन


उन्होंने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों तथा विभिन्न विभागों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page