मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार में पंचायत चुनावों में रिकॉर्ड मतदान, 86.91 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग


बंजार, 26 मई।


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत विकास खंड बंजार में सोमवार को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं।
रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत)-cum-एसडीओ (सिविल) बंजार द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी कुल्लू को भेजी गई पोल डे रिपोर्ट के अनुसार दोपहर 3:00 बजे तक कुल 14,521 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कुल मतदान का 86.91 प्रतिशत रहा। इनमें 7,373 पुरुष तथा 7,148 महिला मतदाता शामिल रहे।


रिपोर्ट के अनुसार सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक 3,182 मतदाताओं ने मतदान किया, जो कुल मतदान का 19.04 प्रतिशत था। इसके बाद 11:00 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 39.75 प्रतिशत पहुंच गया, जिसमें कुल 6,642 मतदाताओं ने मतदान किया। दोपहर 1:00 बजे तक 10,548 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे और मतदान प्रतिशत 63.13 प्रतिशत दर्ज किया गया।

पूरे दिन मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहा तथा प्रशासन द्वारा सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों में मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।


रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत)-cum-एसडीओ (सिविल) बंजार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सुरक्षा कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page