मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

दूसरे चरण के पंचायत चुनाव परिणाम घोषित, कई पंचायतों में कांटे की टक्कर।



फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार।


पंचायती राज चुनाव-2026 के दूसरे चरण के तहत बंजार विकास खंड की 14 ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं उपप्रधान पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कई पंचायतों में बेहद रोचक मुकाबले देखने को मिले, जबकि कुछ स्थानों पर विजेताओं ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की।



शैंशर पंचायत में प्रधान पद पर सुषमा देवी ने 331 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रेमलता को 238 मत मिले। उपप्रधान पद पर जवाहर लाल को 276 मत तथा डोले सिंह को 269 मत प्राप्त हुए।



बनेगी पंचायत में आशा देवी ने 432 मत लेकर प्रधान पद जीता। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मीरा देवी को 180 मत मिले। उपप्रधान पद पर योगराज ने 555 मत प्राप्त किए, जबकि हीरा सिंह को 290 मत मिले।

ग्राम पंचायत बलागाड़



दुशाहड़ पंचायत में प्रधान पद पर सुख दयाल को 272 मत तथा सुभाष चंद को 253 मत मिले। उपप्रधान पद पर हेमराज महंत ने 338 मत प्राप्त किए, जबकि कमल देव को 254 मत मिले।



चकुरठा पंचायत में सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। यहां पदम सिंह ने 269 मत प्राप्त कर प्रधान पद जीता, जबकि टेक सिंह को 268 मत मिले। जीत का अंतर मात्र एक वोट रहा। उपप्रधान पद पर तुलसी नंद को 542 मत तथा हुकमी राम को 275 मत मिले।



थाटीबीड़ पंचायत में सावित्री देवी ने 408 मत प्राप्त कर प्रधान पद जीता। उनकी प्रतिद्वंद्वी पूनम देवी को 353 मत मिले। उपप्रधान पद पर विद्या भूषण को 630 मत तथा धनेश कुमार को 477 मत मिले।



चनौन पंचायत में सावित्री देवी ने 400 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि नोखी देवी को 353 मत मिले। उपप्रधान पद पर भोला दत्त ने 851 मत प्राप्त किए, जबकि रणजीत सिंह को 443 मत मिले।



जमद पंचायत में प्रधान पद पर इंदिरा देवी को 334 मत और रीना राही को 278 मत मिले। उपप्रधान पद पर राज कुमार ने 248 मत प्राप्त किए, जबकि मान सिंह को 231 मत मिले।



पेखड़ी पंचायत में मनीषा डिंपल ने 402 मत प्राप्त कर प्रधान पद जीता। कांता देवी को 299 मत मिले। उपप्रधान पद पर नील चंद को 394 मत तथा प्रताप सिंह को 384 मत प्राप्त हुए।



शिल्ही पंचायत में टेक सिंह ने 476 मत प्राप्त कर प्रधान पद पर विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी मोहर सिंह को 216 मत मिले। उपप्रधान पद पर भी टेक सिंह ने 350 मत प्राप्त किए, जबकि केहर सिंह को 262 मत मिले।


खाडागाड़ पंचायत में सुशीला देवी ने 501 मत प्राप्त कर प्रधान पद जीता। दीपिका को 345 मत मिले। उपप्रधान पद पर पदम सिंह ने 499 मत प्राप्त किए, जबकि ओम प्रकाश को 472 मत मिले।

बलागाड़ पंचायत में श्रवण कुमार ने 875 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुनाल ठाकुर को 482 मत मिले। उपप्रधान पद पर यशपाल निर्विरोध निर्वाचित हुए।



बाहू पंचायत में छपिंद्रा देवी ने 323 मत प्राप्त कर प्रधान पद जीता, जबकि चंद्रावती को 255 मत मिले। उपप्रधान पद पर भूपिंदर सिंह को 309 मत तथा गुरदीप सिंह को 295 मत प्राप्त
टील पंचायत में हेमराज ने 584 मत प्राप्त कर प्रधान पद पर बड़ी जीत दर्ज की। प्रेम सिंह को 215 मत मिले। उपप्रधान पद पर अशोक कुमार को 293 मत तथा चंद्रेश कुमार को 267 मत प्राप्त हुए।

प्रधान (बिहार)



बिहार पंचायत में पूर्वा देवी ने 264 मत प्राप्त कर प्रधान पद जीता। उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रेमलता को 251 मत मिले। उपप्रधान पद पर निका राम को 495 मत तथा धनी राम को 451 मत मिले।

इन परिणामों के साथ दूसरे चरण की चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। विजयी उम्मीदवारों ने पंचायतों के विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनसमस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया है।

फ्रंट पेज न्यूज़ की ओर से सभी विजेता पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

You cannot copy content of this page