मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बदाह गोम्पा में 1 मई को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती।


फ्रंट पेज न्यूज़, कुल्लू।


क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बदाह गोम्पा में 1 मई 2026 को भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। बुद्ध जयंती समारोह आयोजन समिति द्वारा इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
इस वर्ष समारोह के लिए टशी जोङ बुद्धिस्ट महाविद्यालय, पपरोला (कांगड़ा) से प्रतिष्ठित बौद्ध आचार्य खेनपो शरब नेगी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। वे समारोह के दौरान बौद्ध दर्शन और धर्म पर विस्तृत एवं प्रेरणादायक प्रवचन देंगे तथा भगवान बुद्ध के अनमोल वचनों को साझा करेंगे।

विज्ञापन


समारोह को सुव्यवस्थित और अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए आयोजन समिति ने विशेष प्रबंध किए हैं। मुख्य लाखंग (प्रार्थना कक्ष) के अतिरिक्त गोम्पा की छत और लंगर हाल में भी श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। इन स्थानों पर बड़े स्क्रीन लगाए जा रहे हैं, ताकि दूर बैठे लोग भी प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकें।

       ज्ञअचिंत्य कैंपिंग जिभी (विज्ञापन)
श्रद्धालुओं के लिए दर्शन, प्रवचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ दोपहर के भोजन (लंगर) का भी विशेष प्रबंध किया गया है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


अपने संदेश में भगवान बुद्ध के उपदेशों को स्मरण करते हुए बताया गया कि जो व्यक्ति उनके ज्ञान, देशना और शिक्षा को आत्मसात कर जीवन में अपनाता है, वह निर्वाण की प्राप्ति कर अर्हत कहलाता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर समिति और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page