मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

आज होगी एनएच-305 पर सड़क मरम्मत और ट्रैफिक प्रबंधन की होगी अहम बैठक।

एसडीएम बंजार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को किया आमंत्रित, उपायुक्त कुल्लू के निर्देशों पर होगी चर्चा


फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार (कुल्लू):

एन एच 305 औट–बंजार–घियागी–जिभी–जलोड़ी पास मार्ग पर सड़क मरम्मत कार्य और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बंजार पंकज शर्मा द्वारा बताया कि  यह बैठक 30 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे एसडीएम कार्यालय बंजार में आयोजित की जाएगी।

यह बैठक उपायुक्त कुल्लू कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के आधार पर आयोजित की जा रही है। इससे पूर्व 7 अप्रैल 2026 को आयोजित बैठक की कार्यवाही (Proceedings) एसडीएम कार्यालय को प्राप्त हुई थी, जिसके तहत सड़क मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।


इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शामिल होने के लिए कहा गया है, जिनमें
उप पुलिस अधीक्षक (एसडीपीओ) बंजार
अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (एचपीडब्ल्यूडी) बंजार
अधिशासी अभियंता, जल विद्युत सेवा (जेएसवी) लारजी
थाना प्रभारी, बंजार
सहायक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), एचपीडब्ल्यूडी
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य एनएच-305 पर चल रहे सड़क मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखना, संभावित जाम की स्थिति से निपटना और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। विशेष रूप से पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर यातायात दबाव बढ़ने की संभावना रहती है, ऐसे में बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

अजिंक्य कैंपिंग जिभी (विज्ञापन)

एसडीएम बंजार ने सभी संबंधित अधिकारियों से निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है, ताकि समन्वय के साथ प्रभावी रणनीति तैयार की जा सके और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन

एनएच-305 क्षेत्र के लिए यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यह मार्ग पर्यटन और स्थानीय आवागमन की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम आने वाले समय में बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में सहायक साबित हो सकता है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page