फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार।
ब्लॉक समिति बंजार चुनाव को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार बंजार द्वारा 15 वार्डों के लिए अंतिम प्रत्याशी सूची जारी कर दी गई। साथ ही सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए गए। सूची जारी होने के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और प्रत्याशी अब अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं।

इस बार कई वार्डों में सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा, जबकि कुछ वार्डों में त्रिकोणीय और बहुकोणीय मुकाबला चुनाव को रोचक बना रहा है। प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगने में जुट गए हैं।

वार्डवार प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है:
वार्ड नंबर 1 देहुरीधार — अमल देवी और सीता देवी
वार्ड नंबर 2 सुचैहण — कोयला देवी और लता देवी
वार्ड नंबर 3 धाऊगी — नारायण सिंह, रामदास और हीरा सिंह
वार्ड नंबर 4 चकुरठा — डाबे राम, टीकम राम और मोहन सिंह
वार्ड नंबर 5 गोपालपुर — गुलाब सिंह, छपे राम, देवराज और यशवंत सिंह
वार्ड नंबर 6 — टीकम राम निर्विरोध निर्वाचित
वार्ड नंबर 7 मंगलौर — खिरा देवी, मीरा देवी और सोनिया देवी
वार्ड नंबर 8 कलवारी — नोयना देवी, रीना देवी और लता देवी
वार्ड नंबर 9 शिल्ही — कांता देवी, जावित्री देवी, भीमा देवी, मनता देवी और शिवा देवी
वार्ड नंबर 10 तुंग — गोकुल, घनश्याम और पवन
वार्ड नंबर 11 बिहार — भूपेंद्र सिंह, राजीव किशोर और शेर सिंह

वार्ड नंबर 12 तांदी — भूमा देवी और सुरमा देवी के बीच सीधा मुकाबला
वार्ड नंबर 13 बलागाड — दिलबरू देवी, पूनम, भीमा देवी और मीनाक्षी
वार्ड नंबर 14 खाबल — इंदिरा देवी, तारा देवी और लता देवी
वार्ड नंबर 15 सिराज — आशीष, दीपक, किशन चंद, तेज सिंह, मस्तराम, रितम राम, वीरेंद्र ठाकुर और हुकम राम

ब्लॉक समिति बंजार के इन चुनावों में विभिन्न वार्डों में कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। चुनावी समीकरणों को देखते हुए प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है और आने वाले दिनों में प्रचार अभियान और तेज होने की संभावना है।














