मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

कांग्रेस ने अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में दिखाई एकजुटता।


 


बंजार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस पार्टी ने पंचायत चुनावों को लेकर अपनी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठित होकर अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में कार्य करने का आह्वान किया।


प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि बलागाड़ वार्ड से भावना चौहान तथा दाऊगी वार्ड से गिरधारी लाल चौहान को चुनाव चिन्ह के रूप में “छतरी” आवंटित हुई है।

दोनों प्रत्याशियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और विकास को प्राथमिकता देंगे।

My clinic laboratory and diagnostic centre बंजार मेले की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं


जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस पूरी मजबूती और संगठित तरीके से मैदान में उतरी है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिकृत प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए घर-घर जाकर प्रचार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता ही चुनाव में सफलता की सबसे बड़ी ताकत है।

बंजार बैली अस्पताल की ओर से मेला बंजार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं


इस अवसर पर राम सिंह मियां मंडी विपिन बोर्ड  कल्लू और लाहौल स्पीति सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने विश्वास जताया कि पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को क्षेत्र में जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा और कांग्रेस पंचायत स्तर पर मजबूत उपस्थिति दर्ज करेगी।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page