मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार उपमंडल की 40 पंचायतों में चुनावी मुकाबला रोचक, प्रधान पद के लिए 156 उम्मीदवार मैदान में।


 

फ्रंट पेज न्यूज़, बंजर
उपमंडल बंजार में पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने और शुक्रवार को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। विभिन्न पंचायतों, पंचायत समिति और जिला परिषद पदों के लिए अब उम्मीदवार चुनाव मैदान में डट गए हैं तथा उन्हें चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं।

Maya clinical laboratory and diagnostic centre की ओर से बंजार मेले की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं


एसडीएम बंजार एवं रिटर्निंग अधिकारी पंकज शर्मा तथा ललित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल बंजार की 40 पंचायतों में प्रधान पद के लिए कुल 228 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें से एक नामांकन रद्द हुआ, जबकि 71 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद अब प्रधान पद के लिए 156 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

शर्मा बर्तन एंड जनरल स्टोर की ओर से बंजार मेले की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं


वहीं उपप्रधान पद के लिए कुल 223 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। नाम वापसी के दौरान 99 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए, जिसके बाद अब 121 उम्मीदवार मैदान में बने हुए हैं।
जिला परिषद के दो वार्डों के लिए कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे। इनमें से 3 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया, जिसके चलते अब 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।

बंजार वैली हॉस्पिटल की ओर से बंजार मेले की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं


इसके अलावा पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 63 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से 13 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया, जबकि एक उम्मीदवार निर्विरोध चुना गया। अब पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 49 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।
इसी प्रकार 40 पंचायतों के 216 वार्डों के लिए कुल 498 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से 134 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए, जबकि 2 नामांकन पत्र रद्द हुए। इसके बाद अब 269 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं 98 वार्ड पंच निर्विरोध चुने गए हैं।

राधा मेडिकल स्टोर की ओर से बंजार मेले की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं


प्रशासन की ओर से बताया गया कि नाम वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और अंतिम सूची जारी होने के साथ ही सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी वितरित कर दिए गए हैं। पंचायत चुनावों को लेकर अब क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page