मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

मतगणना प्रक्रिया के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी में संशोधन।


31 मई को अंबेडकर भवन बंजार में होगी पंचायत समिति व जिला परिषद वार्डों की मतगणना


फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार।


पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति तथा जिला परिषद वार्ड सदस्यों की मतगणना प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) बंजार पंकज शर्मा द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों की संशोधित ड्यूटी सूची जारी की गई है। जारी आदेशों के अनुसार 31 मई 2026 को सुबह 9 बजे से अंबेडकर भवन बंजार में मतगणना कार्य आरंभ होगा।

काउंटिंग की तैयारी खाडागाड़ पंचायत (घयागी)



आदेश के तहत पंचायत समिति क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग काउंटिंग सुपरवाइजर तथा काउंटिंग असिस्टेंट नियुक्त किए गए हैं। देउरीधार, सुचेहन, धाउगी, चकुरठा, गोपालपुर, चनोन, मंग्लोर, कलवारी, शिल्ली, तुंग, विहार, टांडी, बलागढ़, खाबल और सराज पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए शिक्षकों, प्राचार्यों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन



इसके अतिरिक्त जिला परिषद एवं बीडीसी मतगणना के लिए रिजर्व स्टाफ की भी नियुक्ति की गई है, जिसमें काउंटिंग सुपरवाइजर और काउंटिंग असिस्टेंट शामिल हैं। वहीं बैलेट बॉक्स संग्रहण एवं वितरण, बैलेट पेपर मिक्सिंग, संकलन अनुभाग, मोबाइल फोन संग्रहण, काउंटिंग एजेंट समन्वय तथा रिफ्रेशमेंट व्यवस्था के लिए भी अलग-अलग कर्मचारियों और पंचायत सचिवों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

विज्ञापन



आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्त अधिकारी और कर्मचारी 29 मई 2026 को दोपहर 3 बजे अंबेडकर भवन हॉल (काउंटिंग सेंटर) बंजार में आयोजित रिहर्सल में अनिवार्य रूप से भाग लेंगे। मतगणना वाले दिन सभी कर्मचारियों को सुबह 8:30 बजे तक अपनी-अपनी सीटों पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 160-डी(2) तथा अन्य प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page