मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

पंचायत समिति बंजार के 15 वार्डों के परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज।



फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार।


पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति बंजार के सभी 15 वार्डों के परिणाम घोषित होने के साथ ही अब ब्लॉक समिति अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न वार्डों से विजयी उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद दोनों प्रमुख राजनीतिक खेमे बहुमत का दावा कर रहे हैं। हालांकि वास्तविक स्थिति एक-दो दिनों में स्पष्ट होने की संभावना है।


चुनाव परिणामों के अनुसार वार्ड नंबर-2 मंगलौर से उर्मिला देवी ने 1223 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मीरा देवी को 1080 मत मिले। वहीं चनोन वार्ड से टीकम राम पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके थे।
वार्डवार विजेता एवं उपविजेता
वार्ड-1 देहुरीधार
सीता देवी ने 1512 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमलू देवी को 1041 मत मिले। जीत का अंतर 471 मत रहा।
वार्ड नंबर 2सुचैहण

लता देवी ने 1634 और कोयला देवी ने 1523 मत प्राप्त किया और 111 मतों के अंतर से लता देवी जीत गई

वार्ड-3 धाउगी
लोत राम ने 1369 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। नारायण सिंह को 1186 मत मिले। जीत का अंतर 183 मत रहा।
वार्ड-4 चकुरठा


टीकम राम ने 1254 मत प्राप्त किए, जबकि मोहन सिंह को 994 मत मिले। उन्होंने 260 मतों से जीत दर्ज की।
वार्ड-5 गोपालपुर


यशवंत सिंह ने 1190 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। छापे राम को 747 मत मिले। जीत का अंतर 443 मत रहा।

वार्ड-7 मंगलौर

उर्मिला देवी ने 1223 मत प्राप्त किए, जबकि मीरा देवी को 1080 मत मिले। उर्मिला देवी ने 143 मतों से जीत हासिल की।
वार्ड-8 कलवारी

रीना देवी ने 1306 मत प्राप्त किए, जबकि लता देवी को 823 मत मिले। रीना देवी ने 483 मतों के बड़े अंतर से विजय दर्ज की।


वार्ड-9 शिल्ही
रिचा देवी ने 631 मत प्राप्त किए, जबकि भीमा देवी को 630 मत मिले। पूरे चुनाव का सबसे रोमांचक मुकाबला यहीं देखने को मिला, जहां रिचा देवी ने मात्र एक मत के अंतर से जीत दर्ज की।
वार्ड-10 तुंग
पवन सिंह ने 999 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। घनश्याम को 736 मत मिले। जीत का अंतर 263 मत रहा।


वार्ड-11
वीर सिंह ने 1287 मत प्राप्त किए, जबकि संदीप राठ को 837 मत मिले। वीर सिंह ने 450 मतों से जीत दर्ज की।
वार्ड-12 तांदी
भूमा देवी ने 1587 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। सुरमा देवी को 1363 मत मिले। जीत का अंतर 224 मत रहा।
वार्ड-13 बलागाड़
मीनाक्षी ने 895 मत प्राप्त किए, जबकि दिलवरू देवी को 799 मत मिले। उन्होंने 96 मतों से जीत दर्ज की।
वार्ड-14 खाबल
तारा देवी ने 1371 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। लता देवी को 834 मत मिले। यह चुनाव की सबसे बड़ी जीत रही और जीत का अंतर 537 मत रहा।
वार्ड-15 सराज
वीरेंद्र ठाकुर ने 681 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। तेजा सिंह को 531 मत मिले। जीत का अंतर 150 मत रहा।
शिल्ही में सबसे कड़ा मुकाबला, खाबल में सबसे बड़ी जीत
इस चुनाव की सबसे कड़ी टक्कर वार्ड नंबर-9 शिल्ही में देखने को मिली, जहां रिचा देवी ने मात्र एक वोट के अंतर से जीत हासिल की। वहीं सबसे बड़ी जीत वार्ड नंबर-14 खाबल में दर्ज की गई, जहां तारा देवी ने 537 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की। कलवारी वार्ड में रीना देवी ने 483 और देहुरीधार वार्ड में सीता देवी ने 471 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अपनी मजबूत स्थिति का प्रदर्शन किया।
अध्यक्ष पद को लेकर तेज हुई राजनीतिक गतिविधियां
पंचायत समिति बंजार के गठन के बाद अब सभी की निगाहें ब्लॉक समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर टिक गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक दलों और समर्थित उम्मीदवारों के बीच संपर्क और बैठकों का दौर शुरू हो गया है।


विधायक सुरेंद्र शौरी ने दावा किया है कि पंचायत समिति बंजार के 15 सदस्यों में से 12 सदस्य उनके समर्थक हैं और अध्यक्ष पद उनके पक्ष में जाएगा। दूसरी ओर एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां ने भी बहुमत अपने पक्ष में होने का दावा करते हुए कहा है कि समिति के अधिकांश निर्वाचित सदस्य उनके खेमे के साथ हैं।


दोनों पक्षों के दावों से राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पंचायत समिति बंजार के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर आखिर किस गुट का कब्जा होता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी एक-दो दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और पंचायत समिति बंजार के नए नेतृत्व की तस्वीर सामने आ जाएगी।

जिला परिषद धाउगी वार्ड से अभी तक ओमप्रकाश ठाकुर आगे चल रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंजार ब्लॉक समिति की 15 में से 12 सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी, जनता ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर जताया विश्वास : सुरेंद्र शौरी

बंजार में 40 पंचायतों का फैसला पूरा, अब पंचायत समिति और जिला परिषद परिणामों का इंतजार।

हार-जीत के गणित में उलझा बंजार, तीसरे चरण की 12 पंचायतों के परिणामों के वाद गांव-गांव में मंथन।

तीसरे एवं अंतिम चरण के पंचायती राज चुनाव में कुल्लू जिला में 84.66 प्रतिशत मतदान, लोकतंत्र के महापर्व में ग्रामीणों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

बंजार विकासखंड में 87.52 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ तीसरे चरण का चुनाव।

पंचायत चुनाव मतगणना को लेकर अंतिम पूर्वाभ्यास आज, अधिकारियों को समय पर उपस्थिति के निर्देश।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page