मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

पंचायती राज चुनाव 2026 : आनी में निर्वाचन अधिकारियों व कर्मियों का द्वितीय पूर्वाभ्यास आयोजित।


 


फ्रंट पेज न्यूज़,(राज शर्मा )आनी।

पंचायती राज आम चुनाव-2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर विकास खंड आनी के मेला मैदान में निर्वाचन अधिकारियों एवं चुनाव कर्मियों के लिए द्वितीय पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) आयोजित किया गया। इस अवसर पर निर्वाचन पर्यवेक्षक नरेंद्र चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने चुनाव तैयारियों का जायजा लिया।


कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम आनी लक्ष्मण कनेट ने निर्वाचन पर्यवेक्षक का स्वागत करते हुए विकास खंड आनी के अंतर्गत आने वाली 38 पंचायतों में चुनाव संबंधी तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि विकास खंड में कुल 48,053 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 24,441 पुरुष तथा 23,612 महिला मतदाता शामिल हैं।

                        विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कर ली गई है। उन्होंने जानकारी दी कि उम्मीदवार 14 और 15 मई को सायं 3 बजे तक स्वयं अथवा अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से नाम वापस ले सकते हैं।
उन्होंने सभी निर्वाचन अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चुनाव प्रक्रिया का गंभीरता से प्रशिक्षण लेने तथा बैलेट बॉक्स संचालन की व्यवहारिक जानकारी प्राप्त करने की अपील की। साथ ही मतदान दलों को एक यूनिट की तरह समन्वय के साथ कार्य करने, निर्धारित स्थानों पर रुकने तथा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


पूर्वाभ्यास के दौरान निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कर्मियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान भी किया। पंचायत निरीक्षक जोगेंद्र शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया के साथ-साथ पीडीएमएस प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर सभी चुनाव कर्मियों को मतपेटियों के प्रयोग का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया तथा फॉर्म 28-के के तहत पोस्टल बैलेट पेपर आवेदन पत्र वितरित एवं प्राप्त किए गए।

विज्ञापन


पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में बीडीओ आनी विवेक टेसू, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एवं अन्य चुनाव कर्मी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी पूर्वाभ्यास 23 मई को मेला मैदान आनी में आयोजित होगा, जबकि 24 मई को सभी मतदान दल अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। पंचायती राज चुनाव का प्रथम चरण 26 मई, द्वितीय चरण 28 मई तथा तृतीय चरण 30 मई को संपन्न होगा।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page