मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

मशोबरा रनिंग प्रतियोगिता में बंजार के डोला सिंह ठाकुर ने जीता गोल्ड मेडल।


 

     
फ्रंट पेज न्यूज़, शिमला ।

शिमला के मशोबरा की सुंदर वादियों में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की “मशोबरा रनिंग” प्रतियोगिता में जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल के गांव बलौन निवासी सूबेदार डोला सिंह ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे बंजार क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

विज्ञापन


यह प्रतियोगिता 10 मई 2026 को प्रातः 5 बजे आरंभ हुई, जिसमें देशभर से लगभग 250 धावकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 42 किलोमीटर, 21 किलोमीटर तथा 10 किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियों में दौड़ आयोजित की गई थी।

कठिन पहाड़ी मार्गों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच प्रतिभागियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


बंजार के गांव बलौन निवासी सूबेदार डोला सिंह ठाकुर ने 10 किलोमीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल बंजार घाटी बल्कि पूरे जिला कुल्लू का नाम भी गौरवान्वित किया है।

विज्ञापन


डोला सिंह ठाकुर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। सेना में सेवाएं देने के दौरान उन्होंने अनुशासन, परिश्रम और फिटनेस को हमेशा प्राथमिकता दी। सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा और फिटनेस को बनाए रखा, जिसका परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के रूप में सामने आया है।

विज्ञापन


उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों, खेल प्रेमियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डोला सिंह ठाकुर की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे क्षेत्र में खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
बंजार घाटी में उनकी जीत को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा लोगों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार प्रदेश और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page