मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

एनएच-305 निरीक्षण को लेकर उच्च स्तरीय दौरा, अधिकारियों का शेड्यूल जारी।


फ्रंट पेज न्यूज़, बंजार,कुल्लू/मंडी।

राष्ट्रीय राजमार्ग-305 (NH-305) सहित विभिन्न विकास कार्यों के निरीक्षण को लेकर उच्च स्तरीय अधिकारियों का विस्तृत दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार 20 अप्रैल 2026 से शुरू हुआ यह निरीक्षण दौरा 22 अप्रैल 2026 तक विभिन्न स्थानों पर जारी रहेगा।


कार्यक्रम के अनुसार अधिकारियों का दल शिमला से प्रस्थान कर धर्मपुर (तिहरा) पहुंचा, जहां 50 बिस्तरों वाले अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इसके बाद सरकाघाट क्षेत्र में सीर खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया गया। शाम को टीम मंडी पहुंची, जहां रात्रि विश्राम के साथ आगामी निरीक्षण की रूपरेखा तैयार की गई।

                   विज्ञापन


21 अप्रैल को सुंदरनगर में मुख्यमंत्री गुणवत्ता नियंत्रण प्रकोष्ठ (QCC) की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। इसके बाद 22 अप्रैल को टीम द्वारा एनएच-305 (सैंज-लुहारी-बंजार-आट मार्ग) का विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान सड़क की स्थिति, रखरखाव कार्यों और चल रही परियोजनाओं की समीक्षा भी की गई।


निरीक्षण दल ने बंजार, लुहारी, सैंज और रामपुर मार्ग का दौरा करते हुए जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार आज यह टीम बंजार में 11:00 के बाद पहुंचेगी। कार्यक्रम के अंत में टीम शिमला लौट जाएगी।
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, अधूरे कार्यों में तेजी लाना तथा क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान करना बताया जा रहा है।
मुख्य बिंदु रहेगें:


1,एनएच-305 समेत कई परियोजनाओं का निरीक्षण।
2,पुल, सड़क और अस्पताल कार्यों की समीक्षा
गुणवत्ता नियंत्रण टीम की सक्रिय भागीदारी।
3,क्षेत्रीय विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया जाएगा।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page