मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

सराज क्षेत्र को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम, JVTDA वेबसाइट निर्माण कार्य प्रगति पर।


फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार,कुल्लू।


सराज क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से लंबे समय से देखा जा रहा सपना अब साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में JVTDA (जंजैहली वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन) की वेबसाइट का निर्माण कार्य तेजी से जारी है, जो पूरे सराज क्षेत्र को जिम्मेदार एवं सतत पर्यटन (Responsible & Sustainable Tourism) के वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने की एक सामूहिक पहल मानी जा रही है।


यह पहल क्षेत्र के पर्यटन से जुड़े हितधारकों, स्थानीय समुदायों, आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों तथा पर्यटन प्रेमियों की साझा सोच और समर्पण का परिणाम है। वेबसाइट के माध्यम से सराज क्षेत्र की संस्कृति, लोक परंपराओं, प्राकृतिक धरोहरों, ट्रैकिंग रूट्स, धार्मिक स्थलों, ग्रामीण जीवन शैली तथा पर्यटन गतिविधियों को एक व्यापक मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
JVTDA से जुड़े प्रतिनिधियों ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य केवल पर्यटन को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि समुदाय आधारित पर्यटन विकास को प्रोत्साहित करना भी है, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के अवसर मिल सकें। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए पर्यटन गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा सके।
उन्होंने सभी पर्यटन व्यवसायियों, होटल संचालकों, ट्रैवल प्रोफेशनल्स, पर्यटन प्रेमियों एवं शुभचिंतकों से आग्रह किया है कि वे वेबसाइट का अवलोकन कर अपने सुझाव, प्रतिक्रिया एवं रचनात्मक सुझाव साझा करें। उनका कहना है कि सामूहिक सहयोग और सहभागिता से ही क्षेत्र के लिए एक मजबूत और प्रभावी पर्यटन मंच तैयार किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि “हर सुझाव महत्वपूर्ण है, क्योंकि सार्थक पर्यटन विकास सामूहिक प्रयास, सहयोग और साझा जिम्मेदारी से ही संभव हो सकता है।”
इस पहल को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में यह वेबसाइट सराज क्षेत्र की पर्यटन पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page