फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार, कुल्लू
राष्ट्रीय राजमार्ग–305 (NH-305) पर चल रहे टारिंग कार्य के कारण क्षेत्र में उत्पन्न ट्रैफिक अव्यवस्था को लेकर बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक Surender Shourie ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
बिना योजना शुरू हुआ कार्य, जनता परेशान
विधायक शौरी ने कहा कि टारिंग कार्य शुरू करने से पहले किसी प्रकार की ठोस योजना या रणनीति नहीं बनाई गई। न ही आम लोगों और पर्यटकों के लिए कोई ट्रैफिक एडवाइजरी या समय-सारिणी जारी की गई।

( बाईपास)
इसका नतीजा यह रहा कि NH-305 पर दिनभर लंबा जाम लगा रहा, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
सुरेंद्र सॉरी ने कहा बाईपास को यातायात के लिए बहाल करना चाहिए ।
उन्होंने सरकार के रवैये को उदासीन बताते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में बंजार बाईपास को जल्द से जल्द चालू किया जाना जरूरी है।

शौरी के अनुसार, बाईपास का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है, जिससे ट्रैफिक दबाव और अधिक बढ़ रहा है।
टारिंग की गुणवत्ता पर भी सवाल
विधायक ने आरोप लगाया कि यह कार्य बिना समुचित तैयारी के जल्दबाजी में किया जा रहा है। इससे न केवल ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी है, बल्कि टारिंग कार्य की गुणवत्ता भी संदेह के घेरे में आ गई है।

प्रशासन व ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप में
शौरी ने प्रशासन, विभाग और ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे आम जनता को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर जिम्मेदार एजेंसियां गंभीर नजर नहीं आ रही हैं।

अब दोपहर में होगा टारिंग कार्य
स्थिति को सुधारने के लिए विधायक ने निर्देश दिए हैं कि टारिंग कार्य दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच किया जाए, ताकि ट्रैफिक जाम को कम किया जा सके और लोगों को राहत मिल सके।
विधायक ने संबंधित अधिकारियों से अपील की कि वे तत्काल प्रभाव से बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करें और जनता की सुविधा को प्राथमिकता दें।














