मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।


फ्रंट पेज न्यूज़ सैंज, (बंजार)।

जिला स्तरीय सैंज मेला का विधिवत शुभारंभ आज उपमंडल अधिकारी बंजार, पंकज शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सैंज घाटी के आराध्य देवता लक्ष्मी नारायण देवता सहित विभिन्न देवी-देवताओं के आगमन के साथ मेले की शुरुआत अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई।


मेले के शुभारंभ अवसर पर पूरा सैंज क्षेत्र उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। देव संस्कृति की झलक, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।


यह पांच दिवसीय मेला धार्मिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का अनूठा संगम है। मेले के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, देव मिलन और पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों द्वारा लोकनृत्य, गीत-संगीत और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाएंगे।


खेल प्रतियोगिताओं का भी विशेष आयोजन किया गया है, जिसमें युवाओं और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।  वॉलीबॉल और अन्य पारंपरिक खेलों के मुकाबले मेले का मुख्य आकर्षण रहेंगे। वहीं, रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

विज्ञापन


प्रशासन द्वारा मेले के सफल आयोजन के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जिसमें सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। स्थानीय पंचायतों और स्वयंसेवी संगठनों का भी इसमें सराहनीय सहयोग देखने को मिल रहा है।
सैंज मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह क्षेत्र की सामाजिक एकता, सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक मूल्यों को सहेजने का एक महत्वपूर्ण मंच भी है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page