मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

आनी क्षेत्र में जमा दो बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, रोहित भारती सहित कई विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान।




फ्रंट पेज न्यूज़,आनी।


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जमा दो (कक्षा 12) के परीक्षा परिणाम में आनी क्षेत्र के विद्यालयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान एक बार फिर स्थापित की है।
ग्रीन वैली जावन के अंतर्गत नम्होंग स्थित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र रोहित भारती ने 455 अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी की लहर है। रोहित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंदर कुमार व समस्त स्टाफ ने रोहित की उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रमाणित किया।

पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी का भी शानदार प्रदर्शन
पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी का जमा दो परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। तीनों संकाय—कला, वाणिज्य और विज्ञान—में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कला संकाय:


स्नेहा ने 472 अंक लेकर प्रथम स्थान, अंशिता (456 अंक) द्वितीय और मुस्कान (453 अंक) तृतीय स्थान पर रहीं।
वाणिज्य संकाय:


साक्षी ठाकुर ने 470 अंक के साथ प्रथम, कर्ण (443 अंक) द्वितीय और प्रियांशु (435 अंक) तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञान संकाय:


जीतेश ठाकुर ने 454 अंक प्राप्त कर प्रथम, गौरव कुमार (417 अंक) द्वितीय तथा लक्षिता ठाकुर (415 अंक) तृतीय स्थान पर रहीं।
विद्यालय के 35 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए, जबकि अधिकांश छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष खेम चंद ठाकुर, समस्त अध्यापक वर्ग और एसएमसी सदस्यों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

                      विज्ञापन

आनी क्षेत्र के विद्यालयों का यह उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का भी प्रतीक है। यह सफलता आने वाले समय में अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page