मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

आनी को मिली बड़ी सौगात, पीएम श्री स्कूल बना जेबीटी टीईटी परीक्षा केंद्र।

---Advertisement---


फ्रंट पेज न्यूज़,आनी।


कुल्लू जिला के आनी क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। प्रदेश सरकार ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी को पहली बार जेबीटी टीईटी (JBT TET) परीक्षा केंद्र के रूप में स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से आनी उपमंडल सहित निरमंड, बंजार, करसोग, जंजैहली, कुमारसैन तथा आसपास के क्षेत्रों के हजारों अभ्यर्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।

                      विज्ञापन
इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष परस राम ने मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu, शिक्षा मंत्री Rohit Thakur तथा Buddhi Singh Thakur का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय विशेष रूप से ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों के युवाओं के हित में उठाया गया सराहनीय कदम है।

विज्ञापन


परस राम ने कहा कि लंबे समय से आनी क्षेत्र के अभ्यर्थी जेबीटी टीईटी परीक्षा केंद्र की मांग कर रहे थे। अब इस मांग के पूरा होने से हजारों युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले परीक्षार्थियों को कुल्लू, मंडी, शिमला अथवा अन्य दूरस्थ स्थानों में जाकर परीक्षा देनी पड़ती थी, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत आती थी। विशेषकर महिला अभ्यर्थियों और दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आनी में परीक्षा केंद्र स्थापित होने से आनी क्षेत्र के साथ-साथ करसोग, जंजैहली और कुमारसैन क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी घर के निकट परीक्षा देने की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे न केवल यात्रा खर्च में कमी आएगी बल्कि अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

विज्ञापन


परस राम ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा और रोजगार के अवसरों को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आनी में जेबीटी टीईटी परीक्षा केंद्र की स्थापना इसी सोच का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं के केंद्र भी आनी में स्थापित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को और अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह निर्णय ग्रामीण क्षेत्रों के विकास तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
उधर, प्राथमिक शिक्षक संघ आनी ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री तथा मिल्कफेड चेयरमैन का धन्यवाद किया है। संघ के अध्यक्ष संजीव सूद तथा प्राथमिक महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष इंदिरा देवी ने कहा कि जेबीटी टीईटी परीक्षा केंद्र मिलने से युवाओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में भाग लेने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे तथा शिक्षा के क्षेत्र में आनी की पहचान और अधिक मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने वाला है तथा इससे क्षेत्र के शैक्षणिक वातावरण को नई ऊर्जा मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment