मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

जनगणना कार्य ऑफ-टाइम में करवाने के निर्देशों का शिक्षकों ने किया विरोध।

---Advertisement---



फ्रंट पेज न्यूज़,आनी।

हिमाचल प्रदेश राजकीय प्रशिक्षित कला स्नातक अध्यापक संघ, जिला कुल्लू के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) आनी लक्ष्मण सिंह कनेट के माध्यम से उपायुक्त कुल्लू को एक ज्ञापन सौंपकर जनगणना कार्यों को विद्यालयी समय के अतिरिक्त करवाने संबंधी निर्देशों पर गंभीर आपत्ति जताई।


जिला अध्यक्ष यशवंत ठाकुर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में संघ ने कहा कि अध्यापक पहले से ही विद्यालयों में शिक्षण एवं अन्य प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में विद्यालयी समय के बाद जनगणना जैसे व्यापक और महत्वपूर्ण कार्यों को करना विशेषकर दुर्गम एवं पथरीले क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों के लिए अत्यंत कठिन होगा।

Vigyapan


संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत अध्यापकों को विद्यालय से घर पहुंचने में ही काफी समय लग जाता है। इसके बाद जनगणना कार्यों के लिए घर-घर जाकर आंकड़े एकत्रित करना उनके लिए अतिरिक्त मानसिक एवं शारीरिक दबाव का कारण बनेगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल शिक्षकों की कार्यक्षमता प्रभावित होगी, बल्कि विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता और जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम की प्रभावशीलता पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि जनगणना कार्यों को सामान्य कार्यालय अथवा विद्यालयी समय में संपन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि अध्यापक बिना अतिरिक्त दबाव के अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।

विज्ञापन


इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजीव सूद, यशपाल ठाकुर, टीजीटी आर्ट्स संघ आनी के अध्यक्ष बलवीर ठाकुर, वित्त सचिव खंड आनी यशपाल राणा, राजेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन


एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि अध्यापकों की व्यावहारिक कठिनाइयों और मांगों को प्राथमिकता के आधार पर उपायुक्त कुल्लू तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन शिक्षकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और सकारात्मक समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।

विज्ञापन


राजकीय प्रशिक्षित कला स्नातक अध्यापक संघ, जिला कुल्लू ने उम्मीद जताई है कि सरकार एवं प्रशासन अध्यापकों की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जनगणना कार्यों के संचालन के संबंध में व्यावहारिक और शिक्षक हितैषी निर्णय लेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!